कोरोनावायरस महाजंग में जिला ऊना के अम्ब उपमंडल के रंग ला रहा दोनों डाक्टर दम्पति का सेवा समर्पण
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
हिमाचल प्रदेश।जिला ऊना में सबसे पहले कोरोनावायरस के संक्रमित तबलीगी जमातियों का पता रामनगर नकड़ोह और कुठैड़ा खैरला अम्ब में पता चला था। नकड़ोह समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ में स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर विवेक शारदा और कुठैड़ा खैरला अम्ब में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ईति शारदा तैनात थी। इन दोनों दम्पति ने अपने अपने उच्चाधिकारियों को कोरोनावायरस पीड़ितों की सूचना देकर निदान का युद्ध स्तर पर मोर्चा में अहम भूमिका निभाई। कोरोनावायरस महाजंग में अम्ब उपमंडल के दोनों डाक्टर दम्पति कोरोनावायरस बचाव हेतु अपनी जान की परवाह ना करके पीड़ित मानवता के लिए रात दिन समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। डाक्टर विवेक शारदा ने ही सर्व प्रथम नकड़ोह की मस्जिद में ठहरे तबलीगियों की जानकारी अपने खंड चिकित्सा अधिकारी को दी थी।तदुपरान्त डाक्टर विवेक शारदा मस्जिद में ठहरे तबलीगियों की जांच पड़ताल में एकदम तबीयत बिगड़ी और बुखार से पीड़ित होकर कोरोन्टाईन हो गये। इस बीच उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आने पर पुनः 14 दिन तक कोरोन्टाईन रखा गया। इसी तरह उनकी धर्मपत्नी आयुर्वेद डाक्टर श्रीमती ईति शायद आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र कुठैड़ा खैरला अम्ब उपमंडल में कार्यरत हैं। कुठैड़ा खैरला के लोगों की वह निरन्तर जांच पड़ताल करती रही। इसी के चलते उन्हें भी कुठैड़ा खैरला अम्ब की मस्जिद से आये तबलीगी संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने से कोरोन्टाईन होना पड़ा। अब दोनों डाक्टर दम्पति बिल्कुल स्वस्थ होकर पुनः मानवतावादी दृष्टिकोण से अपने दायित्व को समझते हुए कोरोनावायरस बचाव की महाजंग में अपनी अपनी सेवाएं देने के लिए कार्यस्थल पर लौट आए हैं। दोनों डाक्टर दम्पति के कार्यस्थल पर ही जिला ऊना में कोरोनावायरस के तबलीगी जमात के पोजीटिव रोगी पाये गये थे। इन दोनों बहादुर डाक्टर दम्पति ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोनावायरस की जंग में बड़े ही अदम्य साहस से डटकर मुकाबला किया है। अम्ब उपमंडल व गगरेट की तमाम जनता जनार्दन ने इन दोनों बहादुर डाक्टर दम्पति का साधुवाद प्रकट किया है। जबकि डाक्टर विवेक शारदा ने इस जंग को लड़ने का सारा श्रेय उच्चाधिकारियों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ में तैनात समस्त स्टाफ और फील्ड के सभी स्वास्थ कर्मचारियों को दिया है। इसी तरह आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ईति शारदा ने कोरोनावायरस की जंग में बचाव हेतु कुठैड़ा खैरला की पंचायत, जनता-जनार्दन ,एस0डी0एम0 अम्ब , पुलिस अधिकारी डी एस पी मनोज जम्बाल का विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें