सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव आवाज संस्था ने 1400 लोगों को बांटा खाना

मानव आवाज संस्था ने 1400 लोगों को बांटा खाना



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 



  • विधायक सुधीर सिंगला ने संस्था के काम को सराहा
    लॉकडाउन होने के साथ ही समाजसेवा में जुटी है संस्था



गुरुग्राम। लॉकडाउन में अन्य संस्थाओं की तरह मानव आवाज संस्था भी लगातार समाजसेवा के कार्य में लगी है। संस्था के सदस्य जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाकर उनका पेट भरने का काम कर रहे हैं। सोमवार को यहां एमजी रोड स्थित व्यापार सदन में खाना आवंटित करने के दौरान गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला भी पहुंचे और उन्होंने पूरी व्यवस्था देखी।
मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन ने बताया कि जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए संस्था के साथ एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज, देवेंद्र जिंदल, मुस्कान केयर संस्था से नीरज बंसल, नाथूपुर से राजकपूर यादव, राजेंद्रा पार्क से रमेश जैन, समाजसेवी नवीन गोयल, अनिल यादव, उमेश जैन, सेक्टर-14 से अशोक जैन, नीरज जैन, राकेश जैन, एडवोकेट अशोक गोयल, लव अग्रवाल, दिनेश गर्ग व आशु गुप्ता का आर्थिक, शारीरिक सहयोग संस्था को मिल रहा है। इससे पहले संस्था द्वारा ओल्ड दिल्ली रोड स्थित सेक्टर-12 की झुगिगयों में खाना आवंटित किया जाता रहा है। अब यहां एमजी रोड पर व्यापार सदन और राजीव नगर स्थित सिंगला एंक्लेव गली नंबर-3 में बांटा जा रहा है। व्यापार सदन में शुरुआत में 400 लोग थे, अब बढ़कर 600 लोग हो गए हैं। वहीं राजीव नगर में पहले 200 लोग थे, जो अब 400 हो गए हैं। इनके साथ ही द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-106 में 400 लोगों को खाना आवंटित किया जा रहा है। इस तरह से संस्था द्वारा रोजाना 1400 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।



मानव आवाज की व्यवस्था के कायल हुए विधायक



गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला यहां व्यापार सदन में मानव आवाज की ओर से खाना आवंटित करने के दौरान पहुंचे। उन्होंने खुद भी लोगों को खाना आवंटित किया। खाना वितरित करने से पहले सभी के हाथों को सेनिटाइजर से धुलवाना, उन्हें मास्क पहनाने और सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था को देखकर विधायक सुधीर सिंगला ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है। उन्हें खुशी है कि संस्था हर नियम को मानते हुए ही खाना आवंटित कर रही है। विधायक ने आम जनता से अपील की है कि लॉकडाउन के बीच वे अपने घरों में ही रहें। सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करें। जो बाहर निकल रहे हैं, वे समाजसेवी हैं और पूरे नियमों को फॉलो कर रहे हैं। हम सबको मिलकर कोरोना को भगाना है। सभी की भागीदारी जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार हर नागरिक को सुविधाएं देने का काम कर रही है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे