पुरोहित से विधायक बने रत्नाकर मिश्रा भूखो का भर रहे पेट
प्रभा पान्डे
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
मिर्ज़ापुर। मौजूदा भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा विंध्याचल मंदिर के तीर्थ पूरोहित हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। सालो से भाजपा नेताओं को दर्शन-पूजन करवाते चले आ रहे हैं और अब इसी पकड़ के चलते इस पांचवी पास विधायक ने आठवी पास पूर्व विधायक को पटकनी दी थी। रत्नाकर मिश्रा पढाई की बजाय गढ़े हुए व्यक्तित्व के धनी है और इनकी सरल मृदुभाषी शैली का असर मिर्ज़ापुर के बाहर भी भक्तो पर है क्योकी माँ विन्ध्यवासिनी की अकाटय कृपा जो ठहरी। ऊपर से रत्नाकर मिश्रा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी भी माने जाते हैं जिसकी बदौलत रत्नाकर मिश्रा को विधायकी चुनाव का टिकट मिला था जबकि नगर सीट से टिकट के दूसरे दावेदार मनोज जायसवाल थे जो कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोधी गुट के माने जाते थे। बहरहाल यह सब बाते आजकल विधायक की सामाजिक गतिविधियो से उनके पांडित्य और लोगो के कल्यान की भावना को दर्शा रही है। कोरोना की जंग मे एक विधायक का इस तरह सड़क पर लोगो के बीच उनके पेट की चिन्ता अपने आप मे सच्चे देशभक्त और माँ विन्ध्येश्वरी के पुजारी की मर्यादा जान पडती है। भाजपा के कार्यकर्ता और व्यापारियो का यह कार्य आजकल चर्चा का विषय है। आज मिर्ज़ापुर के शुक्लाहा बस्ती में जरूरतमंदो को भोजन वितरित करते हुए नगर विधायक प. रत्नाकर मिश्र साथ मे राजेश अग्रवाल,विनय अग्रवाल,अलंकार जायसवाल,हर्षित खत्री, ऋषभ अग्रवाल, अजय खत्री ,सुरेश मौर्य,आनंद सिंह मौर्य ने माता विन्ध्यवासिनी का सबको स्वस्थ रखने की अपनी कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें