समाजवादी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने त्रिरत्न शुक्लेश
नीरज देव पांडेय
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र।समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की है और जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी–
- दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष बने जुबेर आलम
- रामसेवक के कंधों पर होगी सदर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- घोरावल विधानसभा के अध्यक्ष बने बाबूलाल यादव
- ओबरा के अध्यक्ष बने परमेश्वर यादव
- समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनी कु0 मंदाकिनी पांडेय
- पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने कृपाशंकर चौहान
- शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बने त्रिरत्न शुक्लेश
- आमिल बेग को दी गई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष के द्वारा घोषित इस लिस्ट से चुनावी रणनीति और समाज मे मतदाताओ तक पकड़ बनाने की ओर समाजवादी पार्टी मजबूती से बढेगी।
समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष नामित किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उठी। दशकों से जुड़े रहे शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले और साथ में ही समाज सेवा से जुड़े हुए है।सभी समाजवादी पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं उन्हें बधाई दी। समाजसेवी शिक्षाविद त्रिरत्न शुक्लेश सदैव तन मन व धन से सभी वर्गों के प्रति शिक्षक के रूप में जुड़े रहें हैं और बच्चों की पढ़ाई लिखाई में हमेशा उनकी मदद करते रहे हैं। बधाई देने में आज छात्र संघ पूर्व महामंत्री अजित कनोजिया,अमरेश यादव पूर्व अध्यक्ष , छात्र संघ पूर्व महामंत्री पवन पटेल,राजेश यादव, मुकेश जायसवाल, सोनू, संजय, प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शुक्लेश, प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ,जिला उपाध्यक्ष सपा रमेश यादव, राम वृक्ष यादव ,आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें