आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास,अस्पताल में मौत
ईश्वरी प्रसाद
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
जरहा,बीजपुर। स्थानीय थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला इमलीदाड़ निवासी ब्रह्मा बियार की पत्नी चांदनी देवी उम्र लगभग (27 वर्ष ) ने किसी कारण अपने उपर केरोसिन डाल कर आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
प्राप्त सूत्रों की माने तो ब्रम्हा बीयार की शादी दोपहा की चांदनी पुत्री राम से हुई थी। इसके 3 बच्चे भी हैं।ब्रम्हा एक प्राईवेट फर्म पर ट्रैक्टर चालक हैं। कल शाम 05 बजे ब्रम्हा जब काम से घर आया तो देखा की पत्नी आग मे जल रही है तो आनन फानन मे म्योरपुर हास्पिटल ले गए। वहां डॉक्टर ने देखते ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें