भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवनाथ जी पंचतत्व में विलीन एंव रविवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवनाथ जी पंचतत्व में विलीन एंव रविवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
त्रिरत्न शुक्लेश
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
ओबरा,सोनभद्र।भारतीय मजदूर संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री 84 वर्षीय देवनाथ सिंह जी का निधन उनके पैतृक निवास गोपाली पुर चंदौली में शुक्रवार को रात्रि 10:15 हो गया |
शनिवार प्रातः 10:00 बजे बलुआघाट चंदौली पर अंतिम संस्कार उनके बड़े पुत्र पारसनाथ यादव ने किया | स्व0 देवनाथ जी पिछले 4 माह से अस्वस्थ चल रहे थे,कृषक परिवार में जन्मे देवनाथ जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ के 1984 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे एवं 35 वर्ष तक वाराणसी से श्रमिकों का मार्गदर्शन करते रहे | प्रदेश के अध्यक्ष महामंत्री के अलावा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की अनेक कमेटियों में भी रहे|
भारतीय मजदूर संघ ओबरा परिवार के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को मजदूर क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति बताया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया|
सर्व शशिकांत श्रीवास्तव, धुरंधर शर्मा, बीडी विश्वकर्मा, अंबुज कुमार, प्रहलाद शर्मा, श्याम कुमार गुप्ता, दिनेश चौरसिया, यशपाल सिंह, गौरी शंकर मंड, श्रीकांत गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को इस दुखदः घड़ी में दुख को सहने की शक्ति दे |
इस सम्बंध मे रविवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत ओबरा में शाम 6:00 बजे क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें