भूमि विवाद में नामज़द अभियुक्त गिफ्तार
मोहित मणि शुक्ल
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र।विंढमगंज थाना छेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरूखाड बीते शुक्रवार की शाम को भूमि विवाद में रामनरेश यादव द्वारा आदिवासी जमुना गोंड पर कुहाड़ी से घायल कर दिया गया था।जिसमे स्थानीय थाना द्वारा शनिवार को आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था।वही आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नामज़द अभियुक्त रामनरेश यादव पुत्र स्व0 तुसली यादव निवासी जोरूखाड थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र को मुख्य मार्ग दुद्धी जोरूखाड मोड़ वहद ग्राम जोरूखाड से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुवे पंजीकृत मुकदमा संख्या 57/2020 धारा 307, 504 ,506 भादवि के साथ 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें