चाइना के सामान का बहिष्कार करते सपा कार्यकर्ता
कन्हैयालाल यादव
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र।गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओ ने चीन सरकार का पुतला फूँक आक्रोश जताया। चीनी सैनिकों द्वारा निहत्थे भारतीय सैनिकों पर कटीले तारो के डंडों द्वारा वार करना चीन सरकार का सह है और हमारे भारतीय सैनिक जिस जांबाजी से लड़ते हुये वीर गति से प्राप्त हो गए, हमे अपने जवानों पर गर्व है।
भारत सरकार को चीन को कड़ा जवाब देना चाहिए। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि चीन हमेशा धोखेबाजी और चालबाजी करता है। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द चीनी सामानों को बंद कर चीन के खिलाफ जवाबी कार्यवाही करना चाहिए।
वहीं नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की चीन हमेशा भारत के प्रति षडयंत्र रचता आया है। ऐसे मौके पर चीन जैसे देश के सारे सामानों को भारत मे बंद कर देना चाहिए। इन मौके पर सुरेश अग्रहरी, मोती कोल, मुन्ना कुशवाह, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें