नही रहे रील लाइफ वाले एम एस धोनी, सुशांत राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
दिल्ली।कोरोना मे मानो सब कुछ बदल गया हो और दिल्ली मुम्बई जैसे शहर मौत के ठेकेदार बन गये हो। बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
"यह क्या हो गया? क्या फिल्मी दुनिया का हमारा सितारा जो खुद इतने अच्छे किरदार निभा रहा था वो कैसे कर सकता है। मुझे यकीन ही नही होता। क्योकि अभी तो छोटे कस्बे से निकलकर सुशांत अपना नाम स्थापित कर चुका हो और दिनो दिन बढ़ रहा हो। मैं खुश नही हूँ यह मेरे लिये बहुत तकलीफ का समय है। प्रभु यह दुख का समय खत्म करो अब"-अभिनेत्री हर्षदा पाटिल
खबर से हैरान हूँ और दुखी हूँ - सचिन तेंदुलकर
ऐसे भी कोई जाता है क्या, जैसे तुम गये- शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था।वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें