पंडित देव पांडेय को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश महामंत्री की कमान, अरुण ओझा बने शिवद्वार मंडल अध्यक्ष
पंडित देव पांडेय को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश महामंत्री की कमान, अरुण ओझा बने शिवद्वार मंडल अध्यक्ष
प्रभा पांडेय
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र। देश में सबसे विशाल 24 राज्यो में कार्यरत युवा ब्राह्मण संगठन जिसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है एवम प्राइड ऑफ इंडिया 2018 अवार्ड से सम्मानित राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री पंजाब सरकार राजेश मिश्रा के निर्देश एवम राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौरव मिश्रा, हनुमान प्रसाद मिश्रा के सहमति पर पंडित देव पांडेय को प्रदेश महामंत्री व अरुण कुमार ओझा को शिवद्वार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी वहीं देव पांडेय जी के प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन में जनपद पदाधिकारियों में खुशी की लहर छा गई। पंडित देव पांडेय की कर्मठ व अनुशासित शैली तथा संगठन के लगातार विकास के कारण यह जिम्मेदारी मिली है।
राज्य संगठन मंत्री ऐडवोकेट हनुमान प्रसाद मिश्र ने विश्वास जताया है कि पंडित देव पांडेय के नेतृत्व मे संगठन आगे बढ़ेगा और यह हमेशा सहयोग करेगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें