सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने ऑनलाइन संवाद के जरिये ब्राह्मणो के खिलाफ चल रही साजिशो का करारा जबाब देने के लिये संगठन को किया एकजुट

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने ऑनलाइन संवाद के जरिये ब्राह्मणो के खिलाफ चल रही साजिशो का करारा जबाब देने के लिये संगठन को किया एकजुट



नीरज देव पांडेय


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र।राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि आज का ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र चल रहा है। ब्राह्मण अब अपमान नही सहेगा। ऐसा करने का दुस्साहस जो कर रहा उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा  


 


 आज शुक्रवार हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष / प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित देव पांडेय जी ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज के हित के लिए बलिदान किया है। ब्राह्मण ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया और न अत्याचार-अनाचार भी नही किया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण तत्काल समाप्त होना चाहिए।



यह संविधान के समानता के अधिकार के विपरीत है। ब्राह्मणों को आरक्षण की भीख नही चाहिए लेकिन, समाज के कमजोर वर्ग को इसकी आवश्यकता है। उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए चाहें वह किसी भी जाति का क्यों न हो। प्रदीप तिवारी मिंटू ने कहा कि ब्राह्मणों की समाज मे अग्रणी भूमिका है। अपने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक शक्ति के बल पर ब्राह्मण हमेशा से पूज्य है।


समाज के मार्गदर्शन में ब्राह्मणों की मुख्य भूमिका है। ज्यादा से ज्यादा शक्ति अर्जित करके हमे अपनी शक्ति को देश व समाज के हित में लगानी चाहिए। सिंधु शुक्ला ने सरकार से मांग की सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। सवर्णों की भी अपनी समस्याएं हैं। आखिर सवर्णों को कब तक छला जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोनभद्र मिंटू तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंधु शुक्ला , जिला महामंत्री रविंद्र पांडे, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश पांडे, लेखपाल संघ अध्यक्ष दुर्गेश पांडे, जिला महामंत्री सर्वेश पाठक, राजन दुबे, कमलेश पांडे, मनोज पांडे, देवानंद चतुर्वेदी, आदि लोग सम्मिलित रहे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे