रमेश यादव बने सोनभद्र समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओ मे हर्ष का माहौल
त्रिरत्न शुक्लेश
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
ओबरा, सोनभद्र।वरिष्ठ समाजसेवी जल पुरुष रमेश सिंह यादव को समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र का जिला उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उठी। और सभी लोग समाजवादी पार्टी को बधाई दी क्योकि रमेश सिंह यादव तन मन व धन से सभी लोगो के साथ हमेशा मदद करते है। ओबरा नगर वासियों को अभी कोरोना काल मे भी लगातार मदद करते नजर आए है। बधाई देने में आज त्रिरत्न शुक्लेश, विपिन कश्यप, अजित कनोजिया,राजू साहनी, कलीम , इस्तियाक खा,राम वृक्ष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें