रिटिन तोमर बने राहुल गाँधी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष, मजबूत हुआ कांग्रेस का जाट लैंड
व्योमेंद्र सिंह
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
बागपत।राहुल गांधी विचार मंच ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है खासकर उत्तर प्रदेश में। इसी को गति देते हूए विचार मंच के प्रसार मे लगे प्रदेश अध्यक्ष विकास वशिष्ठ ने रिटिन तोमर को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौप दिया गया है। अगर बात राहुल गांधी विचार मंच की करें तो यह एक तरीके का नया प्रयोग कांग्रेस ने शुरू कर रखा है ।
इस को आगे बढ़ाते हुए इस संगठन में गांव देहात के लोगों तक का जुड़ाव देखा जा रहा है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसने बड़ी तेजी से अपना पांव पसारा है। रिटिन तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विचार मंच के अंदर कई साथियों को जोड़ने में सफल रहे और शायद यही उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के पीछे का राज रहा होगा। देखना यह है कि राहुल गांधी विचार मंच से बना यह संगठन क्या वास्तव में मोदी जी की नीतियों को टक्कर दे पाएगा क्योंकि यह ठीक वैसा ही है जैसे नरेंद्र मोदी विचार मंच बना था लेकिन यहां सोच अलग है यह लोग सिर्फ विरोध की राजनीति ना कर के गांव देहात में लोगों की प्रवासी मजदूरों की और आम व्यक्तियों से जुड़े मुद्दों की तरह तक जा रहे हैं यह एक नया और अनूठा प्रयोग शायद कांग्रेश को इंटक जैसी मजबूती देने की तरफ बढ़ जाए होगा क्या यह तो समय बताएगा पर रिटिन तोमर को मिल रही इस जिम्मेदारी से उनके साथी खुश हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें