अब ऊना में मिलेंगे डीजी शिपिंग डॉक्टर की सेवाएं
विवेक अग्रवाल
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
ऊना।हिमाचल प्रदेश के नाविकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब जिला ऊना में डीजी शिपिंग मान्यता प्राप्त डॉक्टर की सेवाएं नाविकों को मिलेंगी। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मांग को वीआर मैरिटाइम के प्रबंध निदेशक एवं हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन के फाउंडर मैंबर कैप्टन संजय पराशर के आग्रह के बाद पूरा किया है। दिलचस्प यह है कि मूल रूप से जिला कांगड़ा के गांव स्वाणा निवासी कैप्टन संजय पराशर ने केंद्रीय मंत्रालय स्तर की जीत को जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के शीला भवन स्थित वीआर मैरीटाइम के प्रादेशिक कार्यालय से संभव कर दिखाया है। एक के बाद एक और नाविकों के लिए बड़ी जीत दर्ज हुई है। डीजी शिपिंग से मान्यता प्राप्त डॉ पूजा कौशल ऊना में नाविकों को मेडिकल परीक्षण संबंधी सेवाएं आज से देेंगी। डॉ पूजा मूल रूप से संतोषगढ़ जिला ऊना की रहने वाली हैं। जिला ऊना की बहू की नियुक्ति से जिलावासियों का मान पूरे प्रदेश में बढ़ा है। इतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश के नाविकों ने सराहना करते हुए कैप्टन संजय पराशर का भी आभार व्यक्त किया है। वही केंद्रीय शिपिंग मंत्री मनसुख मांडविया एवं डीजी शिपिंग को धन्यवाद कहा है। कैप्टन संजय पराशर ने बताया कि हिमाचल में ऐसा पहली बार है कि डीजी शिपिंग से मान्यता प्राप्त डॉक्टर प्रदेश के नाविकों की मेडिकल जांच के लिए मिला हो। अब प्रदेश के नाविकों को मेडिकल जांच के लिए दूर दराज चंडीगढ़ व दिल्ली जाने से राहत मिलेगी। साथ साथ उनका समय एवं धन दोनों बचेगा। समय रहते वे शिप पर वापसी कर पाएंगे। कोरोना संकट के बीच मेडिकल के लिए नाविकों को अंतराज्यीय पास आदि बनाकर भटकने से छुटकारे सहित क्वारंटाइन होने की दशा के जंझट से भी राहत भी मिलेगी। हिमाचल सीफेरर्स के गठन के बाद से लगातार नाविकों की समस्याएं हल कराई जा रही है। संजय ने बताया कि केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने एक वेबिनार में कहा था कि वे सीफेरर्स की हर समस्या पर ध्यान देते हैं। हिमाचल के नाविकों की हर मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रदेश में डीजी शिपिंग डॉक्टर की अप्रूबल के लिए आवेदन करने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने कथन को पूरा कर दिखाया है। उनके मंत्रालय के इस सराहनीय कदम से मर्चेंट नेवी में काम कर रहे हिमाचलियों में नया जोश भर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें