सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शादी का झांसा देकर युवक लड़की के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध,गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार

शादी का झांसा देकर युवक लड़की के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध,गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार




  • मेडिकल जाँच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव,लड़की पहुची पन्नूगंज थाने दिया प्रार्थनापत्र


त्रिरत्न शुक्लेश


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


पन्नूगँज,सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र का एक युवक संजय उर्फ आनंद पुत्र गुलाब निवासी ग्राम बगही थाना पन्नूगंज द्वारा लगभग 5 वर्ष से प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर अपने रिश्तेदार की एक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा।युवती को जनवरी माह में जानकारी हुआ कि वो गर्भवती हो गयी है। जब इस बात की जानकारी उसने लड़के को दिया तो वो शादी के बात से टालमटोल करने लगा व आना-जाना भी बंद कर दिया। और कहा मैं कमाने जा रहा हूँ सूरत, आने के बाद शादी करूँगा।लेकिन कुछ माह में वापस आने के बाद भी उसके द्वारा कोई उचित जवाब नही दिया गया न फोन से बात करता है।कभी -कभी फोन करता तो कहता कि तुमको दवा बता रहा हूँ जाकर खरीद कर खा लो। जिससे की गर्भपात हो जायेगा जिससे समस्या का समाधान हो जायेगा।लेकिन युवती ने कोई दवा नही खाया।उसके द्वारा आये दिन फोन करके किसी से न बताने की धमकी देता रहा।युवती को दर्द व कमजोरी व अन्य समस्या होने पर इस प्रकरण की जानकारी उस पीड़िता युवती ने न्याय की उम्मीद में महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी को दी। तत्काल बिना समय गवाये सावित्री देवी द्वारा युवती को अस्पताल ले जाकर संबंधित डॉक्टर से 26/06/2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में जाँच करवाया, जहा जांचोपरांत प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लड़की घबरा गयी।उसके बाद लड़के से फोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नही दिया गया। युवक के व्यवहार से परेशान होकर पीड़िता ने फौरन पन्नूगंज थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर सोनभद्र पुलिस से न्याय की गुहार लगायीं है। जिससे कि उसकी जिंदगी बेरंग न हो।सावित्री देवी ने कहा कि यह पीड़ित लड़की के मामले में सारी जानकारी प्राप्त करने के उपरांत सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र अमरेंद्र प्रोत्सायन जी को जानकारी दिया गया। उनके द्वारा महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह को पीड़िता के साथ पन्नूगंज थाने भेजा गया था। जहा लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे