सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर  के  ब्लॉक अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर  के  ब्लॉक अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का किया विस्तार




  • ब्लॉक संरक्षक/संयोजक ब्रह्म देव तिवारी के अनुमोदन उपरांत 22 लोगों के नाम पर अंतिम मुहर

  •  आनंद चौबे महामंत्री व बसंत यादव बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  • मनोज शुक्ला  उपाध्यक्ष व निवेदिता बनी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

  • संगठन मंत्री महिला मोर्चा का कमान मधु यादव ने संभाला

  • प्रशांत त्रिपाठी बने संयुक्त मंत्री


 


सूर्यमणि कनौजिया 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
म्योरपुर,सोनभद्र।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इकरार हुसैन ने आज अपनी कमेटी का गठन किया और बताया कि  कई नए चेहरों को नई जिम्मेदरियां दी गईं।आनंद चौबे महामंत्री का पद संभालेंगे, वहीं महिला मोर्चा की टीम में निवेदिता को उपाध्यक्ष और मधु यादव संगठन मंत्री तथा सुगिता कुमारी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।बसंत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शुक्ला,सर्वेश त्रिपाठी,मनीष कुमार सिंह,व नारायण दास गुप्ता को उपाध्यक्ष,राघवेन्द्र पांडेय  आधिकारिक प्रवक्ता/संगठन मंत्री,अवनीश यादव ,विवेक पांडे,अजय कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, एवम् प्रचार मंत्री पद हेतु वेद प्रकाश राय,आलोक रंजन पांडे,संजय गुप्ता,व कमलेश यादव को चयनित किया गया।उमेश कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष , मोहम्मद आमिर अकोऊंटेंट, व सुनील कुमार सिंह को आडिटर की जिम्मेदारियां दी गईं।सभी नए पदाधिकरियों से श्री हुसैन ने पूरी उम्मीद के साथ शिक्षक हित में कार्य करने हेतु अपील की , और बताया कि किसी भी हाल में शिक्षकों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संगठन अध्यापकों के लिए हमेशा से उनके हित में कार्य करता आ रहा है और आगे भी समर्पित रहेगा। महामंत्री आनंद चौबे ने कहां 22 सदस्यों की टीम हमेशा अध्यापकों के हित में सदैव तत्पर रहेगी।जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी  और पूरी जिला कार्यकारिणी ने बधाइयां दिए और उम्मीद जताया कि ब्लॉक प्रेसिडेंट की अगुवाई में ये नई टीम अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण रूप से  करेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे