साधन सहकारी गोदाम खलियारी में किया गया शिलान्यास
- 15 लाख लागत के बनाया जायेगा साधन सहकारी गोदाम
कन्हैयालाल यादव
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
खलियारी,नगवा। विकासखंड नगवा के साधन सहकारी समिति खलियारी के गोदाम भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
जिसकी लागत 1500000 रुपए है। वहां गोदाम भवन न होने से किसानों को काफी दिक्कत होती थी। खाद्यान्न बाहर ही पड़ा रहता था। इस समस्या को देखते हुए गोदाम बनवाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, महेश खरवार मंडल अध्यक्ष भाजपा,देवी सिंह साधन सहकारी समिति खलियारी के अध्यक्ष तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें