सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संविदा पर अलविदा योगी के नारे लगाता समाजवाद 

संविदा पर अलविदा योगी के नारे लगाता समाजवाद 

 


जब जवान भी खिलाफ, किसान भी खिलाफ। तब समझो दम्भी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार-अखिलेश यादव , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 

 

सोशल काका 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

बढ़ती महंगाई, बेलगाम बेरोजगारी और पांच साल की संविदा पर नौकरी के विरोध में आज महिलाएं एवं नौजवान सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भीख मांगकर पकौड़े तल कर तथा जूता पालिश करके भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को अभिव्यक्ति दी। रोजगार की मांग कर रहे युवाओं एवं महिलाओं पर पुलिस ने जगह-जगह लाठियां भांजी और बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की।

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिसिया जुल्म को घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के जिलों में ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण तरीके से रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर सरकार ने लाठी उठाकर अच्छा नहीं किया। बेरोजगारी के कारण निराश युवा के साथ ऐसा व्यवहार सरकार की असंवेदनशीता दर्शाता है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साथ ही यह भी कहा है कि ‘जब जवान भी खिलाफ, किसान भी खिलाफ। तब समझो दम्भी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार।‘


 

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के नौजवानों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने 13 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन में  महेन्द्र सिंह, कांची सिंह, माधुर्य सिंह, हिमांशु, धीरज, गौरव पाण्डेय, रोहित कुमार, अमित कुमार, सुमित, विनय, अनुज आदि शामिल थे। कैसरबाग बस अड्डे के पहले भी प्रदर्शन हुआ। महानगर लखनऊ महिला सभा की अध्यक्ष किरन पाण्डेय के साथ महिलाओं के जत्थे को, जो जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय तक ज्ञापन देने जा रहा था, पुलिस ने रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। महानगर महिला सभा के प्रदर्शन में मुख्यतः कीर्ति सिंह, कहकशां सिद्दीकी, शीला यादव तथा विभूति शुक्ला शामिल थी। महिलाएं गले में सब्जियों की मालाएं पहने थी। बख्शी का तालाब में भी प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में कई अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में शामिल नौजवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई कार्यकर्ताओं को घरों से ही नहीं निकलने दिया गया। एक रंगीन शर्ट पहने व्यक्ति को गाड़ी में बुरी तरह ठूंसे गए नौजवानों पर निर्ममता से डंडे बरसाते देखा गया।

कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने घंटी, थाली पीटकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल बहुत से युवक अर्धनग्न थे। तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी, पकौड़े भी तले। विधायक जी ने राह चलते लोगों के जूतों में बूट पालिश की। बिल्हौर में भी प्रदर्शन हुआ। कानपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए।


गोण्डा में गांधी पार्क में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। अमेठी, झांसी और मेरठ के अलावा नोएडा में गांधी पार्क में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन किया। अमेठी में नौजवानों ने रोजगार की मांग करते हुए जूता पालिश की। हरदोई में केला बेचकर प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गाजियाबाद, कुशीनगर, आगरा में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंहगाई, बेकारी और सरकारी कुनीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर में भीख मांगकर पकौड़े तल कर बेकारी की लाचारी जताई।

 

प्रयागराज में आज जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ जिस पर पुलिस ने लाठियां चलाई। नौजवान बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए थे। उन्नाव में बेरोजगारी के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए नौजवानों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश के कोने-कोने से प्रदर्शन की खबरें मिली हैं।


फाइल फोटो :: फेसबुक से साभार 

"प्रयागराज के समाजवादी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य द्वारका कुश्वाहा ने कहा कि  नागिन गांजा पीकर योगी बाबा मस्त हैं और प्रदेश की जनता ट्रस्ट हैं।  सत्ता के मद में चूर निरंकुश यह योगी मोदी सरकार बेरोजगारी और लाचारी बढ़ाने वाली सरकार हैं लूट खसोट , ब्राह्मण ह्त्या उत्पीड़न और बलात्कार जैसे मामलो के साथ यह सरकार गड्ढो वाली विकास सड़क पर प्रदेश को दौड़ाना चाहती हैं ना तो इनके पास कोई दिशा है ना कोइ विधा।  बस हैं तो संविदा और बेरोजगारी ." 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे