हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव ,सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए सतपाल सत्ती ने की कामना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव ,सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए सतपाल सत्ती ने की कामना
विवेक अग्रवाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह बीते दिनों कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए थे।
सोमवार को कोरोना जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि वह बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन थे। दो दिन से काेरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्होंने सोमवार को जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो व तीन अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के दौरान कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे, इसके बाद से वह क्वारंटाइन थे। बताया जा रहा है भाजपा विधायक दो अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद आइसोलेट हो गए थे। लेकिन वह इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्राथमिक संपर्क में आए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें