नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे कल नादौन की जनता को समर्पित
नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे कल नादौन की जनता को समर्पित
नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा।
शमन कुमार
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
नादौन। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका नादौन की जनता को था पिछले 10 वर्षों से इंतजार। आज वीरवार को केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल लोगों के लिए नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को नादौन की जनता को समर्पित करेंगे। जानकारी देते हुए एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बताया कि नादौन अस्पताल 4 करोड़ 65 लाख 78 हजार की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जिसे आज नादौन की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विजय ने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद करना उनकी प्राथमिकता है तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा जयराम सरकार कृत संकल्प है। वहीं लोक निर्माण विभाग भी पूरे जोर-शोर से इस भवन के उद्घाटन के लिए तैयारियों को पूरा करने में जुटा है।वहीं अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने नादौन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें