पूनम सिंह
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
डाला।अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन डाला(बी.एम.एस.)के तत्वाधान में कर्मचारियों की बैठक रविवार को एस. डी. मेमोरियल स्कूल में हुई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के संबंध में यूनियन के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन तथा अन्य यूनियन ने मिलकर समझौता किया जो जनवरी 2021 से 31दिसंबर 2021 तक ₹1000 की बढ़ोतरी की गई तथा जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक ₹1000 की वेतन बढ़ोतरी का समझौता किया गया जो कि 27 महीने का है और वही अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों ने असहमति जताई तथा समझौते को अनुचित ठहराया और यूनियन के महामंत्री श्री शशिकांत सिंह ने बताया कि इसके पूर्व किया गया वेतन बढ़ोतरी समझौता जनवरी 2018 में ₹6000 की वेतन बढ़ोतरी हुई थी उसी के अनुरूप मे कंपनी प्रबंधन से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जायेगी और बैठक के मुख्य अतिथि श्री वी. डी. विश्वकर्मा जी जिलाअध्यक्ष (भारतीय मजदूर संघ) ने सभी को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की जो वेतन बढ़ोतरी की मांग है वह उचित मांग है और कर्मचारी हित में कंपनी प्रबन्धक से बात की जाएगी और भविष्य में भी भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के साथ है और इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह समझौता हमें मंजूर नहीं है हम सभी लोग इसका विरोध करते हैं और जो वेतन बढ़ोतरी अन्य आठ प्लांट में हो वही वेतन बढ़ोतरी डाला मे भी होना चाहिए और बैठक में सत्यदेव सिंह सर्वेश पांडे विनेश गौतम उपेंद्र सिंह पृथ्वीराज राजेंद्र पुष्पेंद्र सिंह राजेश सिंह रमेश चौधरी रामेश्वर चौधरी मनोज यादव और यूनियन के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें