नीरज देव पांडेय
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लसड़ा गांव निवासी मनीराम पटेल को उनके आवास में ही नजरबंद कर दिया।
सुबह से शाम तक उनके आवास पुलिस बल को तैनात कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था के लिए सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में निवास करने वाले किसान नेताओं व राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों पर कड़ी निगाह रखने की हिदायत दी थी। इसी के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को उनके घर में रोक लिया गया और फोर्स का पहरा बैठा दिया गया। इसके अलावा अन्य किसान नेताओं का घर पुलिस के निगाह में रहा ताकि कोई भी टोल प्लाजा तक न पहुंच सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें