सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी ने किया "समाजवादी युवा घेरा" कार्यक्रम का आयोजन

नित्यानंद 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

सोनभद्र। शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी द्वारा 'समाजवादी युवा घेरा' कार्यक्रम  किया गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिरत्न शुक्लेश समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष रहे। 


समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण कर सभा मे लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी के निर्देशन पर आज पूरे प्रदेश में" समाजवादी युवा घेरा" के रूप में कार्यक्रम हो रहा है। आज नौजवान, किसान, छात्र, बेरोजगार मजदूर सभी परेशान है।

सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष  ने कहा कि 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। भारत मे उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद जी ऐसी महान सख्सियत थे कि युवा पीढ़ी हमेशा उनकी जिंदगी से प्रेरित होती रहेगी। विवेकानंद के विचारों में राष्ट्रवाद का आधार निर्मित हुआ है,क्योंकि उन्होंने कहा कि कमजोरी मृत्यु के समान है और प्रत्येक व्यक्ति को शक्तिशाली बनाने का समर्थन किया। स्वामी विवेकानंद ने धर्म को भारतीय राष्ट्रवाद का आधार बताया।उनका मानना था कि धर्म वह नैतिक बल है जो व्यक्ति और राष्ट्र को शक्ति प्रदान करता है। वर्तमान सरकार में युवाओं की बेरोजगारी, को अनदेखी कर रही है। किसानो की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुये कहा कि आज किसान, मजदूर सभी परेशान है। 

 वक्ता के रूप में  अमरेन्द्र कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य शिक्षक सभा ने कहा कि देश के विकास में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके, इसलिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 

 प्रवक्ता निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने यह कहा कि स्वामी विवेकानन्द आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं। विशेषकर भारतीय युवकों के लिए स्वामी विवेकानन्द से बढ़कर दूसरा कोई नेता नहीं हो सकता। उन्होंने हमें कुछ ऐसी वस्तु दी है जो हमें अपनी उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त परम्परा के प्रति एक प्रकार का अभिमान जगा देती है। स्वामी जी ने जो कुछ भी लिखा है वह हमारे लिए हितकर है। *कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक रमेश कुमार,नित्यानंद प्रजापति, राकेश , पवन, अनिल, मगरू राम, संतोष, बालेश्वर सिंह ,सुनील सिंह,सहित आदि लोग मौजूद रहे।*कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे