राजेश कुमार सिंह
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
बीजपुर,सोनभद्र। थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम स्थिति बीजपुर रेनुकूट सड़क के उत्तर पटरी पर शनिवार को वनभूमि पर कब्जा अभियान को लेकर वन कर्मियों पर हुई पत्थल बाजी में वन बिभाग की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरहा वन रेंज के बीजपुर पुनर्वास में एक व्यक्ति द्वारा वन भूमि में कब्जा अभियान कर दीवाल बनाई जा रही थी। इसी बीच सूचना पर पहुँचे वन रेंज अधिकारी मु०जहीर मिर्जा के निर्देश पर निर्माणाधीन दीवाल गिराई जाने लगी जिससे खफा कब्जेदारों ने वन बिभाग की टीम पर हमला करते हुए पत्थल बाजी शुरू कर दी थी। इसी मामले को गम्भीरता से लेते हुए वन अधिकारी के निर्देश पर वन रक्षक अगस्तमुनि तिवारी की तहरीर पर रविवार की देर शाम रामाज्ञा सिंह, चंदन, गोबिंद सिंह निवासी पुनर्वास बीजपुर सहित 05 अज्ञात कुल 08 लोगों पर वन अधिनियम 5/26 , 63 , 504,363 ,338 , 147 भारतीय दंड धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। मुकमा दर्ज होते ही कबाड़ माफिया सहित वन बिभाग की जमीन हड़पने वाले उसके सहयोगियों में हड़कम्प ब्याप्त है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें