सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संघ के स्वयंसेवक खुद की प्रेरणा से सेवा कार्य मे जुटता: पदम् सिंह

  •  कार्यकर्ताओं का यातायात व्यवस्था का समापन
  • गंगा स्नान के बाद अपने अपने गंतव्यों को रवाना



गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कुम्भ में यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कर संघ के स्वभाव का परिचय दिया है। संघ की शाखाओं में सिखाये जाने वाले व्यक्ति निर्माण की परिभाषा को संघ कार्यकर्ताओं ने चरित्रार्थ किया है। यह विचार आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख(प.उप-उत्तराखण्ड) पदम सिंह ने यातायात व्यवस्था के समापन अवसर पर व्यक्त किये।

हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान से पूर्व समापन कार्यक्रम में आरएसएस प्रचारक पदम सिंह ने कहा कि जिन्हें संघ को समझना है उनके लिए यह अच्छा मौका है। संघ के स्वयंसेवकों के आचरण व व्यवहार से संघ को समझा जा सकता है।उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक खुद की प्रेरणा से सेवा कार्य मे जुटता है। कार्यकर्ताओं में देश,समाज, धर्म के प्रति कर्तव्य की भावना स्वयं से जाग्रति होती है।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवको ने कुंभ यातायात व्यवस्था में लगने से पहले मां गंगा को साक्षी मानकर सेवा का जो संकल्प लिया था वह आज पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में अपने प्वाइंटों पर 12-12 घंटे की ड्यूटी देकर कार्यकर्ताओं ने संयम अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य बहुत को प्रदर्शित किया है। वह समाज पर गहरी छाप छोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि जहां कुंभ मेले में पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल व्यवस्था में लगे थे। वही कंधे से कंधा मिलाकर स्वयंसेवक अपना संकल्प निभा रहे थे। कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत को देखकर समाज के हर वर्ग ने प्रशंसा की।

इस मौके पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा ने स्वयंसेवकों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सेवा का कोई मौल नही होता है। संघ में जाति,धर्म की बाध्यता को न मानते हुए जो सेवा का कार्य किया जाता है। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्राचीन अवधूत मण्डल के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने भी  सम्बोधित किया। इससे पूर्व स्वयंसेवक मायापुर सरस्वती विद्या मंदिर से पथ संचलन  करते हुए हरकी पौड़ी पहुचे थे। इस मौके पर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील तिवारी, नैनीताल विभाग प्रचारक नरेंद्र कुमार, पौड़ी विभाग प्रचारक चन्द्रशेखर,प्रचारक प्रभात मदन, नगर संघ सञ्चालक डॉ यतीन्द्र नागयन,जिला प्रचारक अमित कुमार, जिला कार्यवाह अंकित सैनी, संजय कुमार,अनिल गुप्ता,अमित शर्मा,प्रवीण शर्मा, दीपक भारती आदि मुख्य थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे