सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भगवान परशुराम सत्ता के साधन नहीं हमारे आराध्य हैं - भृगुवंशी आशुतोष पांडेय

 



प्रभा पांडेय 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

लखनऊ।  राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने अपने उत्तरप्रदेश संगठन के पदाधिकारियों से आज समीक्षा बैठक में कहा कि लोगो ने भगवान परशुराम को सत्ता का साधन बना लिया हैं पर हम सब यह जान ले कि  भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं और वही सर्वोपरि हैं।  उनके नीचे सियासत और सरकार आती हैं ना कि  वो किसी के नीचे। 



संगठन का एक एक कार्यकर्ता पदाधिकारी ब्राह्मण अस्मिता और उनके तेजस्व को जागृत करने के लिए देश प्रदेश में हर ब्राह्मण चौखट दस्तक दे और ब्राह्मणो को एकजुट कर जनकल्याण के लिए प्रेरित करे . ना कि  कुछ संगठनो की भांति नक़ल करके सत्ता की कुंजी बनाने के लिए भगवान परशुराम का नाम प्रयोग करते हुए उन्हें ही सत्ता की चरण पादुका बनाये। 



हमारे लिए भगवान परशुराम की सत्ता चाहिए जो न्याय के प्रतीक हैं समाज कल्याण और जन उद्धार के लिए समर्पित हैं और हम सब संगठन के जुड़े ब्राह्मण अपने आपको भगवान परशुराम के प्रति समर्पण भाव से उनकी आराधना और उनके दिखाए मार्ग को अपनाते हुए समाज और देश को सचेतक और सुधारक के रूप में सेवा कर्म में लीन हैं और रहेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के  सरकार के एक मंत्री जो ब्राह्मण है उन्होंने भगवान परशुराम का अपने सरकारी कार्यालय में एक नेता के नीचे चित्र लगाया है जो अपमान भगवान परशुराम का किया है कि वह तत्काल उस चित्र को हटा ले अन्यथा संगठन उनके खिलाफ प्रर्दशन करेगा और उनका विरोध करेगा चाहे वो उनके संगे भाई से ज्यादा क्यों न हो  बैठक में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ने  संचालन किया मुख्य रूप से संगठन महामंत्री  हिमांशु पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ला , संगठन मंत्री देव् पांडेय,आईटी विभाग संयोजक शिवम पांडेय, प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा तृप्ति दुबे अवध क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा सुमन मिश्रा आगरा जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा  ,जिला अध्यक्ष कानपुर अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष एटा आशु पाराशर ,सहारनपुर जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा,मुजफ्फरनगर जिले अध्यक्ष विजय भारद्वाज, शामली जिला अध्यक्ष अभिराज शर्मा, सहित 60 जिला अध्यक्ष मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
मैं राजस्थान से हूं लेकिन भगवान परशुराम जी का चित्र नेता के नीचे नहीं ऊपर होना चाहिए
Unknown ने कहा…
किसी को हमारे आराध्य का अपमान करने का अधिकार नही अगर कोई इयसा करने की कोई सोच भी रहा है तो अपना बीमा जरूर कराले

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे