लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
दिल्ली। लगातार ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे कोरोना की कैद में आये हरियाणा के लोगो के लिए एक राहत की खबर आ रही हैं। सूत्रों से पता चला हैं कि हरियाणा के लिए ऑक्सिजन ला रहे नौ टैंकर आज फ़रीदाबाद पहुचेगे। जैसा कि ओडिशा से पहले भी ऑक्सीजन की लगातार सप्पली राज्य सरकार सुनश्चित कर रही थी।
इस ऑक्सीजन के आने के बाद अगले 24 घंटे में हरियाणा में ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ जाएगा। होम आइसोलेशन में रह कर इलाज कर रहे कोरोना मरीज़ों को ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जायेगी।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के प्रयासों से हरियाणा के लिए ना सिर्फ ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा हैं बल्कि लगातार ओडिशा से ऑक्सीजन की सप्लाई भी जारी हैं। इससे राज्य की जनता को ऑक्सीजन के हाहाकार से निजात मिलने की गुंजाइश हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि इन नो टैंकरों में 205 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आ रही हैं। जो फरीदाबाद और गुडगाँव जैसे शहरो के लिए राहत का काम कर सकती हैं जहा इस समय हालात ज्यादा खराब हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें