अरविन्द जायसवाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
बलरामपुर , छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए भारत के कई राज्य तालाबंदी कर रहे हैं। और लोगो को रोकने के लिए अलग अलग प्रयोग कर रहे हैं। इसी के चलते बलरामपुर जिला में रघुनाथनगर थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश से सटे सभी सीमावरतीय इलाकों से आवाजाही को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा जेसीबी से सभी बाई पास रास्तों को खुदवाया गया ताकि वहाँ से किसी भी प्रकार से दूसरे राज्य में आना जाना बंद किया जा सके।
अभी तक आपने सिर्फ हरियाणा में किसान आंदोलन में शिरकत कर रहे दिल्ली जाने वाले किसानो को लेकर ऐसी बाते सुनी थी अब उसी की तर्ज पर बलरामपुर जिला प्रशासन भी रास्ता खोदो अभियान में जुट गया हैं। बड़ा सवाल यह हैं कि इस तरह से राजकीय या राष्ट्रीय संपत्ति का नुक्सान करने की सोच और प्लानिंग जिला प्रशासनिक अधिकारी करते कैसे हैं ? और क्या राज्य सरकारों और छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की यही योजना लॉक डाउन से निपटने की हैं। एक तो पहले से यह सब मार्ग जर्जर अवस्था में हैं ऊपर से यह रास्ता खोदो अभियान एक अलग ही कहानी बना रहा हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें