सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों के द्वारा मनाए जाने वाले सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हरियाणा भर में किसानों के समर्थन में सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनायेंगें- डॉ सुशील गुप्ता

 



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

चंडीगढ़।राज्य सभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने कहा है कि 05 जून शनिवार को किसानों के द्वारा मनाए जाने वाले सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी हरियाणा भर में किसानों के समर्थन में सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनायेंगें तथा जहां जहां भी किसान संगठन जो-जो विरोध कार्यक्रम आयोजित होगा,आम आदमी का एक एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कन्धा से कंधा मिला कर उनके साथ विरोध प्रदर्शन करेंगें।

राज्य सभा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन में किसानों के साथ संसद से सडक तक साथ खडी रही है तथा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्टी का बच्चा बच्चा किसानों के साथ अंत तक खड़ा रहेगा। यह बात आज आम आदमी पार्टी सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने पूरे हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ गूगल मीट के बाद कही तथा सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आदेश दीये की पार्टी का प्रत्येक कायकर्ता पूरे हरियाणा में किसानों के जहां जहां भी प्रदर्शन हों उनके साथ डट कर साथ खड़े रहें तथा जिस शहर में किसानों के कार्यक्रम न हों वहाँ पार्टी कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगा कर पार्टी की तरफ से प्रदर्शन करें। 

डा गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। उन्होंने आंदोलन में सर्दी, गर्मी तथा बरसात तक को नहीं देखा। इस दौरान आंदोलन में 500 से अधिक किसानों को काल ने अपने ग्रास में ले लिया। इसके बावजूद भी किसान अपने हक के लिए अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ बातचीत तक करनी बंद कर दी है। वार्ताओं के 11 चक्रों के बावजूद किसानों की मांगों के पूरा होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि कॉर्पोरेट क्षेत्र को फायदा पहुंचाने के लिए दृढ संकल्प यह सरकार दिखावटी संशोधन करने पर राजी है,कानूनों को वापिस लेने पर नहीं। इस रवैये के खिलाफ़ किसानों ने जिस तरह का जीवट प्रदर्शन किया है,वह एक एतिहासिक मिसाल बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खडे किए गए तमाम अवरोधों के बावजूद किसानों को उनकी जगह से हिला भी नही सकी हैं। सरकार को राष्ट्र हित में किसानों की मांग मानते हुए सम्मान पूर्वक समाधान निकालना चाहिए। सरकार को अपनी हठधर्मिता छोडकर सकारत्मक नजरिये के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा ने एक कदम आगे बढ़कर सरकार को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। अब सरकार को भी आगे बढ़कर किसानों से बातचीत को श्रेय चढाना चाहिए। यह आन्दोलन आजाद भारत का सबसे बडा अनुशासित आन्दोलन बन गया है। ये वही किसान हैं जो देश की जनता का पेट भरते हैं। इन्होंने देश के अनाज भंडारों को भरा है तथा इस महामारी में भी देश की अर्थव्यवस्था को सम्भालने का काम किया है। कोरोना काल में जब देश की अर्थव्यवस्था नकारत्मक गति से नीचे जा रही थी तब सिर्फ कृषि क्षेत्र ही था जो किसानों की अथक मेहनत के बूते पर सकारात्मक गति से तरक्की कर्ता रहा। देश का आनन्दाता आज मन्दी, महंगाई और महामारी के बीच फंसा हुआ है। अपने नागरिकों की जायज मांग मानना हर लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार तो आती जाती रहती हैं कुछ लोग सत्ता के अंहकार में किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए अन्नदाता का अपमान भारतमाता का अपमान है।

 डा गुप्ता ने कहा किसानों की केवल एक ही मांग है कि सरकार तीनों काले कानून वापस ले तथा एमएसपी की गांरटी दें। मोदी सरकार कहती तो है पर करती नहीं। प्रधानमंत्री जी किसानों की शहादत के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं जो न केवल चिंतनीय है,अपितु दुर्भाग्यपूर्ण भी है।

हरियाणा सहप्रभारी डा गुप्ता ने ऐसा ही सौतेला व्यवहार करने का आरोप हरियाणा सरकार पर भी लगाया। गुप्ता ने कहा पहले तो सरकार आंदोलन वापस लेने के लिए समझौता करती है। दूसरे ही दिन किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी डंडे चलती है। हरियाणा मुख्यमंत्री का यह दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है! उन्होंने कहा जब तक सरकार इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान संघर्ष करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने फतेहाबाद में जजपा विधायक देवेंदर बबली द्वारा किसानों के साथ गाली गलोच करने और उनके साथ दादागीरी से पेश आने को दुर्भाग्य पूर्ण करार दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे