पूनम सिंह
लोकल न्यूज़ आफ इंडिया
डाला,सोनभद्र। अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन डाला सोनभद्र ,सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ का शानदार 1 वर्ष पूरा होने पर यूनियन द्वारा जय ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज डाला के प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महामंत्री शशिकांत द्वारा किया गया।तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख भारतीय मजदूर संघ के बी डी विश्वकर्मा का स्वागत अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रमेश सिंह द्वारा फूलों की माला पहना कर किया गया। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के अध्यक्ष रमेश सिंह ने स्थापना दिवस पर यूनियन के पदाधिकारियो और कर्मचारी भाइयों को बधाई दी और कहा यूनियन हर सुख दुख में कर्मचारी भाइयों के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी रमेश चौधरी, सत्यदेव सिंह,रामेश्वर चौधरी ,मनोज यादव पृथ्वीराज चौहान, राजेंद्र कुशवाहा, सुजीत कुमार, उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सर्वेश पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश गौतम, मनोज कुशवाहा, अशोक गुप्ता ,ज्ञान सिंह ,सूर्यकांत, कुलदीप द्विवेदी, रंजीत सिंह, अनिल सिंह ,दीप नारायण दुबे, रामकरण रजक , अवधेश सिंह ,विनोद गुप्ता ,भाई लाल तथा अन्य कर्मचारी भाई उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें