उर्मिला चौधरी
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
सैंज।राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दियोहरी में नई एसएमसी गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें करीब 30 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बैठक पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योग की अध्यक्षता में हुई। विद्यालय की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका किरना देवी ने अभिभावकों को नई एसएमसी गठन के नियम बताए। वहां बैठे सभी लोगों ने कौल सिंह को सर्वसम्मति एसएमसी प्रधान बनाया। इसके बाद केंद्रीय मुख्य शिक्षिका किरणा देवी ने कौल सिंह कोे एसएमसी प्रधान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा निरत सिंह, मदन लाल शर्मा, योग राज, डोलमा देवी वार्ड पंच, हीरा देवी व सुनिता देवी को सदस्य बनाया गया। शिक्षकों में सदस्यों के रूप में महेंद्र सिंह, संतोष कुमारी सचिव के रूप में किरना देवी का चयन किया गया। वहीं, नवनियुक्त प्रधान कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे विद्यालय के विकास के लिए अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर पुरजोर प्रयास करेंगे। साथ ही उनका ध्येय बच्चों के हित में काम करना रहेगा। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान योग राज तथा कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें