सुशील कुमार शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
शिमला।भूस्खलन की आपदा से जूझ रहे हिमाचल में लाहुल की पटन घाटी भी शामिल हो गई है. इस घाटी के नाल्डा गांव में पहाड़ी के टूटने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। क्षेत्र के जुण्डा नाले के सामने नालड़ा पहाड़ी में भारी भूस्खलन से चार घर डूब गए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। पानी रुकने से साथ लगते जसरथ व हालिंग गांव की जमीन व गावं को खतरा बड़ गया है। जसरथ में लोगों के घर खाली करवाए जा रहे हैं। चंद्रभागा का बहाव रुकने से लाहुल स्पीति समेत चंबा के किलाड़ व जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ तक भी खतरा बढ़ गया है। नदी बांध का रूप लेती जा रही है।
सुबह लगभग नौ बजे के समय पहाड़ी टूटने की आवाज समस्त पटन घाटी में सुनाई दी। पहाड़ी से मलबा लगातार टूटता जा रहा है और नदी के बहाव को लगभग 25 मिनट से रोके रखा है। नदी रुकने से जाहलमा से किलाड़ घाटी तक सड़क किनारे रह रहे लोगों को खतरा पैदा हो गया है। नदी का बहाव रुकने से जुंडा से जोबरंग की ओर नदी किनारे की जमीन पानी मे डूबने लगी है। जसरथ गांव के लोग अधिक खतरे में पड़ गए हैं।
आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल में लाहुल की पटन घाटी के नाल्डा गांव में पहाड़ी के टूटने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। क्षेत्र के जुण्डा नाले के सामने नालड़ा पहाड़ी में भारी भूस्खलन से चार घर डूब गए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। पानी रुकने से साथ लगते जसरथ व हालिंग गांव की जमीन व गावं को खतरा बड़ गया है। जसरथ में लोगों के घर खाली करवाए जा रहे हैं। चंद्रभागा का बहाव रुकने से लाहुल स्पीति समेत चंबा के किलाड़ व जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ तक भी खतरा बढ़ गया है। नदी बांध का रूप लेती जा रही है।
इसी बीच मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति के नालड़ा गांव में भूस्खलन के कारण चन्द्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध होने की घटना पर चिन्ता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन की घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम घटना स्थल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास मंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने भी घटना स्थल का दौरा किया।
ठाकुर ने कहा कि अब नदी का प्रवाह खुल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नदी के किनारे तथा भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों के निकट नहीं जाने का आग्रह किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस घटना के कारण जान-माल का नुकसान न हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें