सुनीता चौधरी
लोकल न्यूज़ आफ इंडिया
सोनभद्र.प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के करमा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन का आयोजन किया गया।इस निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक मोहित लाम्बा जी द्वारा संपादित की गयी। योगेश कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी।योगेश पाण्डेय ने की शिक्षक हित के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर है। अधिकारियो द्वारा शिक्षकों का शोषण कत्तई बर्दाश नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन और ब्लाक व जिला टन्सफर के लिए संगठन लगातार शिक्षा मंत्री से दबाव बना रहा है।
करमा ब्लॉक में सदस्यता प्राप्त किये हुये सभी शिक्षकों ने चुनाव में प्रतिभाग किया ।इस चुनाव के उपरांत पवन कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष , सुशील सिंह यादव को ब्लॉक महामंत्री ,राधेश्याम उपाध्याय को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, श्री योगेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री , धर्मेंद्र चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना सिंह को ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष चुनी गयी।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हित में खड़ा रहेगा क्योंकि शिक्षक हित व शिक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।इस मौके पर रविन्द्र नाथ चौधरी जिला महामंत्री जयप्रकाश राय जिला संरक्षक , अशोक सिंह जिलाकोषाध्यक्ष, शशांक चतुर्वेदी जिला संगठन मंत्री, नवीन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, अमित चौबे जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव जिला संयुक्त मंत्री राजेश द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी ,रविंद्र कुमार सिंह जिला कार्यालय अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।चुनाव प्रक्रिया में सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें