प्रिया पटवाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
म्योरपुर/सोनभद्र: जनपद सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का 66वा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।श्रीमान खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने किया और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो जी थे।तथा परिनिर्वाण दिवस सभा का संचालन विधान सभा दुद्धी के विधान सभा अध्यक्ष अपना दल एस श्री राम सुरेश कुशवाहा जी ने किया।
इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष उदित पटेल जी,विधान सभा अध्यक्ष महिला मंच मीरा सिंह गोड़ जी,जोन अध्यक्ष जयचन्द प्रसाद जी, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द यादव जी,क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान गण, अपना दल एस , भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य राजनैतिक संगठनों के सभी पदाधिकारी गण, विकास खण्ड म्योरपुर के समस्त महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें