सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा गुरुग्राम की टीम का गठन

 

  • जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने जारी की सूची

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



गुरुग्राम: पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रभारी रविंदर बलियाला, प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ से विचार विमर्श करके जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने टीम का गठन किया है। शुक्रवार को यहां उन्होंने पदाधिकारियों की सूची जारी की। 



पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा संगठन में ईशु वाल्मीकि, मनोज गुप्ता व जितेश गोगिया को जिला सह-संयोजक, माहिरा वर्मा को मीडिया प्रमुख, सोनिया शर्मा एडवोकेट को सह-मीडिया प्रमुख, पवन यादव को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। इनके अलावा धर्मेंद्र शर्मा, विजय पाल यादव, उमेश मुद्गिल, हरविंद्र सिंह, योगेश तंवर, अभिषेक सैनी, अरुण प्रजापति, मनोज सिंगला, सुरेश शर्मा, हेमन्क श्योराण व प्रदीप यादव को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संजीव अग्रवाल को शीतला मंडल संयोजक, हरीश यादव को सरस्वती मंडल संयोजक, अनिल गुप्ता को नवीन मंडल संयोजक, अनिल सोनी को तावड़ू मंडल संयोजक, अशोक राघव को सोहना मंडल संयोजक, सुनील गुर्जर को भोंडसी मंडल संयोजक, लाल सिंह यादव को हेलीमंडी मंडल संयोजक, इरफान कुरैशी को पटौदी मंडल संयोजक, कमल वर्मा को अर्जुन मंडल संयोजक और रविंद्र शर्मा को दयानंद मंडल संयोजक बनाया गया है। 

सभी को दायित्व देकर जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने कहा है कि पर्यावरण का मुद्दा हरियाणा विशेषकर गुरुग्राम के लिए सबसे महत्वपूर्ण व प्रमुख मुद्दा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए अलग से विभाग बनाया। जिस पर प्रदेशभर में जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय वर्षा ऋतु का आ रहा है। हमारा यह विभाग सीधे तौर पर पर्यावरण का है, इसलिए हरियाली बढ़ाने पर जोर रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पेड़ लगाने के प्रति जागरुक करने को कहा। आम जनता के बीच जाकर पेड़ लगाने के लिए जागरुकता करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम जोश के साथ काम करेगी, यह उन्हें पूरी उम्मीद है। यह विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण है। सीधे प्रकृति से जुड़कर हम काम करते हैं। जो मार्ग हमें वरिष्ठ नेताओं ने दिखाया है, उस पर चलते हुए अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। प्रवीण अग्रवाल ने प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है, जिन्होंने विभाग को गति दी है। उनके कार्यों से जनता में जागरुकता भी आई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे