- नवीन गोयल ने राम नवमी पर भगवा यात्रा का युवाओं को दिया न्यौता
प्रिया पटवाल
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
गुरुग्राम: रविवार को गुरुग्राम शहर में राम नवमी के अवसर पर भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। यात्रा की पूर्व संध्या पर भी पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कई क्षेत्रों में जाकर युवाओं को इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया।
नवीन गोयल ने बताया कि जहां-जहां पर वे लोगों को यात्रा में पहुंचने का निमंत्रण देने गए, वहीं पर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से लोगों का पूर्ण समर्थन मिला। यात्रा की भव्य तैयारियां कर दी गई हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की गुरुग्राम शाखा द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भगवा यात्रा के माध्यम से गुरुग्राम भगवान श्रीराम को नमन करेगा। यह यात्रा सेक्टर-9 स्थित सिद्धेश्वर स्कूल से प्रारम्भ होगी और श्रीशीतला माता मंदिर के निकट सीआरपीएफ कैंप में पूर्ण होगी। श्री गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए पावन दिन है। भगवान राम के आदर्शों पर चलने की हमें प्रेरणा लेनी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले के कोने-कोने से लोग विशेषकर युवा इस यात्रा में पहुंचे। हमारे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को नमन करने का यह बहुत बड़ा दिवस है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें