सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूथ कार्यकारिणी ही भाजपा संगठन की वास्तविक ताकत: सुरेंद्र शौरी

 

निखिल कौशल 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



कुल्लू: 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पथ यात्रा व जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। जिसमें मंडल स्तर पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा बूथ स्तर पर बूथ कार्यकारिणी के सदस्यों के घर घर जाकर नाम पट्टिका दी जाएगी व भाजपा सरकार की नीतियों तथा योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी इन दिनों पथ यात्रा व जनसंपर्क अभियान पर बंजार विधानसभा के बजौरा क्षेत्र में डटे हुए हैं। विधायक सुरेन्द्र शौरी ने अपने अभियान का आगाज बंजार विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 1 न्यूल, ग्राम पंचायत न्यूल से किया है। आज विधायक ने न्यूल, बजौरा व शाड़ाबाई पंचायत के अंतर्गत आने वाले बूथों की बूथ कार्यकारिणी सदस्यों के घर घर जाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया व जगह जगह जनसभाओं को भी संबोधित किया।  विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा संगठन की नींव को मजबूत करने के लिए एक मजबूत पहल है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती भाजपा की जीत की बुनियाद है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से आम जन मानस को लाभ पहुंचाने में यही बूथ कार्यकारिणी मुख्य भूमिका निभाती है। भाजपा द्वारा यह अभियान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान व पहचान दिलाने के लिए शुरु किया जाएगा। विधायक ने कहा कि 30 अप्रैल तक बंजार विधानसभा के प्रत्येक बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे