सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड-बिहार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार से मानस मिश्रा की गिरफ्तारी एकतरफा , ब्राह्मण और पुजारियों को खुले आम अप शब्द बोलने वाले राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सरकार से अपील - भृगुवंशी आशुतोष पांडेय

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।   राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने राकेश टिकैत की तहरीर पर गिरफ्तार किये गए बिहार भागलपुर के मानस मिश्रा के ऊपर किसान राजनीती की आड़ में करोडो की अकूत नामी बेनामी संपत्ति इकठ्ठा करने वाले राकेश टिकैत पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ गाली-गलौज व असभ्य  भाषा का प्रयोग किया गया था जिसके चलते राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भागलपुर बिहार के जिला अध्यक्ष  कद्दावर नेता मानस मिश्रा जी  द्वारा उनसे वार्ता की गई।  वार्ता में कोई भी धमकी वाली बात नहीं थी  फिर भी राकेश टिकैत द्वारा मानस मिश्रा के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा कौशाम्बी थाना में  दर्ज कराया है ओर पुलिस ने अभी अभी उनकी गिरफ्तारी कर ली है।   जिसकी हम निंदा करते हैं।  भारत सरकार से अपील करते हैं कि तत्काल मुकदमा वापस लेकर उसको रिहा करें और राकेश टिकैत के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुजारियों से भंडारे के नाम पर रंगदारी मांगने पर महिलाओं का अपशब्द कहने के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर

प्रतियोगिताएं आयोजित कर अटलजी का जन्मदिन मनाया

संस्कृति विवि में तीन दिन चलीं आनलाइन प्रतियोगिताएं संस्कृति विवि द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों पर निर्णय लेते निर्णायक मंडल के सदस्य। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में उनके जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन तीन दिनों के दौरान, क्विज, काव्यपाठ, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन आनलाइन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संस्कृति विवि प्रशासन ने सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाईं। पहले दिन आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटकर प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों के अनुसार जूनियर वर्ग में डी फार्मा के साहिल राज ने प्रथम, अखिलेश अग्रवाल ने द्वितीय तथा शिवांगी भार्

UP में यूरिया बनाने वाले इफको प्लांट में गैस लीकेज से 2 अफसरों की मौत

गौरव शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ. फूलपुर इफको KP-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ. गैस की चपेट में आने से असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभय नंदन कुमार की मौत हो गई. 15 अन्य कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि यूरिया प्रोडक्शन यूनिट के पंप में लीकेज की वजह से हादसा हुआ. फिलहाल, यूनिट बंद कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, दो साल में 5 बार यहां गैस लीक हो चुकी है. लेकिन, मैनेजमेंट ने सबक नहीं लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे के वक्त 100 कर्मचारी थे यह प्लांट प्रयागराज से करीब 30 किलोमीटर दूर गोरखपुर-जौनपुर मार्ग पर है. यह फूलपुर में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड की यूरिया यूनिट है. यहां अमोनिया और यूरिया प्रोडक्शन की दो-दो यूनिट हैं. मंगलवार रात शिफ्ट में करीब 100 कर्मचारी थे. रात करीब 11:30 बजे KP-1 यूनिट में गैस लीक हुई. कर्मचारी बाहर भागे. ज्यादातर लोग बच गए, लेकिन 17 गैस की चपेट में आ गए. कई कर्

दो दिवसीय RPL ट्रेनिंग का मूल्यांकन सकुशल संपन्न 

दो दिवसीय RPL ट्रेनिंग का मूल्यांकन सकुशल संपन्न    हिमांशु  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  बेला,औरेया ।सीएससी ई-गवर्नेन्स के तत्वावधान में फील्ड सर्वेयर एनुमिनेटर की दो  दिवसीय आरपीएल ट्रेनिंग के 50 बच्चों के प्रशिक्षण का मूल्यांकन आज  क्षेत्र  बेला yakubpur road me CSC CENTRE ऑनलाइन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में संपन्न हो गया। यह समस्त मूल्यांकन परीक्षक Faizan Sir व ट्रेनर Himanshu की देखरेख में संपन्न हुआ | मूल्यांकन के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियो की शत प्रतिशत उपस्थिति रही | मूल्यांकन के समय कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग किया गया | समस्त मूल्यांकन कार्य ऑनलाइन संपन्न हुआ जिससे प्रशिक्षणार्थियो में अत्यधिक हर्ष व्याप्त रहा | ट्रेनर Himanshu ने बताया कि यह ट्रेनिंग सर्वे का कार्य करने वालों को कराई जा रही है जिससे भविष्य में जनगणना अथवा प्राइवेट कार्यों के लिए प्रमाणित सर्वेयर उपलब्ध हो सकेंगे। यह प्रशिक्षण लॉक डाउन की वजह से पहले नहीं हो पाया था जिसे अब कराया जा रहा है। इस सेंटर में 50 सर्वेयर का  बैच बनाया  गया  है  जिन्हें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षि

विद्यर्थी अपनी क्षमताओं में विकास कर पा सकते हैं अच्छी नौकरी

संस्कृति विवि वेबिनार::विद्यार्थी  अपनी क्षमताओं में विकास कर पा सकते हैं अच्छी नौकरी संस्कृति विवि की वेबिनार को संबोधित करते डा. राकेश कुमार। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। वर्तमान चुनौतीपूर्ण दौर में विद्यार्थियों की सफलता के लिए उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए, जैसे ज्वलंत मुद्दे को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय लगातार देशभर के चुने हुए विशेषज्ञों से विद्यार्थियों को रूबरू करा रहा है। इसी क्रम में, ‘द फर्स्ट स्टेप टुवार्डस सक्सेस’ (सफलता की दिशा में पहला कदम) विषयक एक उपयोगी वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता थे दिल्ली विश्वविद्यालय एसोसिएट प्रोफेसर डा.राकेश कुमार। विद्यार्थियों की क्षमता विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई इस वेबिनार में मुख्य वक्ता डा. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि वे किस प्रकार से वर्तमान चुनौती भरे माहौल में अपने को बेहतर बनाकर कंपनियों में रोजगार पाने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी में किसी नौकरी के लिए आवेदन करने से ही आपकी क्षमताओं और योग्यताओं का आकलन शुरू हो जाता है। इसलिए जब भी किसी कंपन

संस्कृति विवि और माइक्रोसाफ्ट के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

संस्कृति विवि और माइक्रोसाफ्ट के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू   रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए संस्कृति विश्विविद्यालय और माइक्रोसाफ्ट के मध्य एक एमओयू(समझौता) साइन हुआ। समझौते के तहत संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को माइक्रोसाफ्ट के विशेषज्ञों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाएगा। इस बड़ी पहल को लेकर संस्कृति विवि के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्कृति विवि के स्कूल आफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष विंसेंट बालू ने जानकारी देते हुए बताया कि एमओयू के अनुसार माइक्रोसाफ्ट संस्कृति विवि के शिक्षक और विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए सहयोग देगा। औद्योगिक इकाइयों के साथ मिलकर विद्यार्थी अपना अध्ययन करेंगे और अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे। माइक्रोसोफ्ट के विशेषज्ञ यहां उद्योग आधारित अत्याधुनिक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों और फैकल्टी को माइक्रोसाफ्ट कंपनी की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जाएंगे। यह प्रशिक्षण आनलाइन और आफ लाइन क्लासेज द्वारा दिया जाएगा। ब

बिहार ने तो नया स्लोगन दे ही दिया भाजपा है तो भरोसा है 

बिहार ने तो नया स्लोगन दे ही दिया भाजपा है तो भरोसा है विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।  राजनीतिक गुरु , धर्म गुरु और मीडिया यहां तक की खुद भाजपाई खेमे के कुछ गुजराती गुट के  विरोधी धड़े सबके अपने अपने आकड़े धरे के धरे रह गए। हालांकि जैसा इलेक्ट  लाइन ने कहा था हुआ वैसा ही बावजूद सभी सवालों के कि  रामबिलास पासवान की धरोहर एक सीट पर सिमटेगी जरूर पर नीतीश के गिरते ग्राफ में अगर किसी का हाथ होगा तो वो होगा लोजपा का ही और हुआ वही।  आज भाजपा बड़े भाई की भूमिका में आ गयी देश का भरोसा एक बार फिर भाजपा पर दिखा।  तमाम कोशिशों के बावजूद भी बाजी एनडीए ने मार ही ली।  लोगो के गीत वो भी मजदूरों वाली की हम याद रखेंगे भी लोग भूल गए।  बिहार में का बा का भी मामला अब सबको समझ में आ गया कि  बिहार में भाजपा बा ..... क्योकि नितीश कुमार पर तो अभी दिग्विजय सिंह डोरे डालने पर लगे हैं वो भी बेवजह।   बिहार की यह जीत मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा की बड़ी जीत के रूप में देखि जा रही हैं क्योकि इसका सीधा असर बंगाल के साथ साथ पंजाब में भी दिखेगा।  पंजाब बड़े ही बेसब्री से इन्तजार कर रहा था कि  बिहार की जनता का भरो

संस्कृति विवि की वेबिनार प्रो चड्डा ने बताए कैरियर विकास के मंत्र

संस्कृति विवि की वेबिनार प्रो चड्डा ने बताए कैरियर विकास के मंत्र   अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मनोविज्ञानी प्रो चड्डा। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा कैरियर डवलपमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण वेबिनार में मुख्य वक्ता, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर एनके चड्डा ने विद्यार्थियों को बताया कि वे कैसे अपने आप में परिवर्तन लाएं और अपने आप का विकास करें। प्रोफेसर चड्डा ने कहा कि आज पहले से ज्यादा रोजगार के अवसर हैं। जो बच्चे ये सोचते हैं कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा या नहीं मिल पाएगा, ऐसे विद्यार्थी अपने आप से सवाल करें कि उन्होंने रोजगार पाने के लिए प्रयास कोन सा किया। अगर आप ऐसा करते है तो आपको पता चलता है कि आप क्यों रोजगार नहीं पा सके। अनोन वाल्मीकि का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि में यह नहीं कर सकता, हमेशा यह सोचें कि में यह कर सकता हूं, ऐसा सोचेंगे तो आप ऐसा करने लगेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैरियर विकास के लिए पांच बातों पर ध्यान देना जरूरी है, पर्सनैल्टी, इंटरेस्ट, ओरिएंटेशन

अपने लक्ष्य को धर्म मानकर उसके प्रति निष्ठावान हों ‘संस्कृति ओरियंटेशन प्रोग्राम आरंभ-2020’

अपने लक्ष्य को धर्म मानकर उसके प्रति निष्ठावान हों ‘संस्कृति ओरियंटेशन प्रोग्राम आरंभ-2020’ पद्मश्री प्रोफेसर दिनेश सिंह-डा. देवेंद्र नारायण रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के ‘ओरियंटेश प्रोग्राम-आरंभ-2020’ के अंतिम दिन दिल्ली विवि के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपना गोल निर्धारित कर उसको ही अपना धर्म मानकर उसके प्रति निष्ठा रखनी होगी। ऐसा करने से आप की सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को विपत्ति काल न समझें, इसने हमको बहुत कुछ करने का मौका दिया है। प्रोफेसर दिनेश ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा को ब्लैकबोर्ड से बांधकर रखा गया, जबकि इसे व्यवहारिकता से जोड़ना चाहिए था। नई शिक्षा नीति में शिक्षा को व्यवहारिक बनाया गया है। उन्होंने कहा आप कोई भी विषय में अध्ययन कर रहे हैं, आपको सभी विषयों से तालमेल बनाकर चलना होगा। उन्होंने संस्कृति विवि द्वारा विद्यार्थियों के निरंतर संपूर्ण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि विवि प्रशास

संस्कृति विवि ही नहीं सारे देश के बच्चे उठाएंगे ज्ञान का लाभ

संस्कृति विवि ही नहीं सारे देश के बच्चे उठाएंगे ज्ञान का लाभ विवि द्वारा शुरू किया जा रहा है दो नवंबर से ओरियंटेशन प्रोग्राम संस्कृति विवि के ओरियंटेशन प्रोग्राम की जानकारी देते विवि के कुलपति प्रोफेसर सीएस दुबे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय दो नवंबर से आनलाइन ओरियंटेशन प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। यह जूम, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर ब्रज क्षेत्र ही नहीं सारे देश के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा। पांच नवंबर तक चलने वाले इस प्रोग्राम में देश और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विषय विशेषज्ञ अपने अनुभवों और ज्ञान से विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाएंगे साथ ही विपरीत समय में अपनी शिक्षा और कैरियर को किस तरह से उन्नत कर सकें इसके बारे में भी विस्तार से प्रकाश डालेंगे। संस्कृति विवि के कुलपति प्रोफेसर सीएस दुबे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि संस्कृति विश्वविद्यालय का उद्देश्य पूरे ब्रज क्षेत्र के विद्यार्थियों के विकास का है। विवि चाहता है कि क्षेत्र के हर विद्यार्थी के ज्ञान के स्तर में वृद्धि हो। यही सोचकर हमने कार्यक्रमों की ल

आनलाइन शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना होगाःप्रो.दुबे

संस्कृति विवि के कुलपति प्रोफेसर सीएस दुबे शिक्षकों को प्रेजेंटेशन के गुरु समझाते हुए। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर (डा.) सीएस दुबे ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आन लाइन हो रही शिक्षा में शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति और सजग, सहज व समर्पित होना होगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों से सीधे और आत्मीय जुड़ाव पैदा करना होगा ताकि वे कक्षाओं में पूरी रुचि लें। ‘लीडर्स आफ टुडे’ विषयक इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दुबे ने बताया कि कैसे हम अपने विषय को रुचिकर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आनलाइन पाठ्यक्रम की शिक्षा देते समय शिक्षकों को यह ध्यान रखना होगा कि वे विद्य़ार्थियों का लेक्चर के प्रति रुझान बनाए रखें। इसके लिए अपनी बात के साथ प्रेजेंटेशन में चित्रों, वीडियो और विख्यात विशेषज्ञों के कोड का रुचिकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा पढ़ाने का तरीका और प्रस्तुतिकरण अच्छा होगा तो विद्यार्थी कक्षाओं में अधिक से अधिक संख्या में रुचि लेंगे। उन्होंने बताया कि दो नवंबर से हम विश्वविद्यालय के आन

संस्कृति विश्वविद्यालय ने आईएसडीसी यूके से एमओयू किया

संस्कृति विश्वविद्यालय ने आईएसडीसी यूके से एमओयू किया रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूनाइटेड किंगडम ने एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूके के द्वारा संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीएऔर एमबीए पाठ्यक्रम में बिजनेस एनालिटिक्स का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनालिटिक्स (यूनाइटेड किंगडम व्यवसायिक संस्था) के द्वारा डाटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में समर्थन प्राप्त है। इस एमओयू की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूके के द्वारा संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीए और एमबीए,  बीसीए एवं बी . टेक. पाठ्यक्रमों में बिजनेस एनालिटिक्स के  अध्यापन के बाद छात्रों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनालिटिक्स यूके की एफिलिएट मेंबरशिप्स निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद  स्वतः प्राप्त हो जाएगी।  इस समझौते के तहत आईएसडीसी के एक्सपर्ट्स द्वारा डाट

19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट ; 15 को गंगोत्री, 16 को केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट होंगे बंद

19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट ; 15 को गंगोत्री, 16 को केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट होंगे बंद पंडित विनय शर्मा लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया हरिद्वार। प्रथा के हिसाब से आज विजय दशमी के दिन बद्रीनाथ , केदारनाथ , गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट को शीतकालीन व्यवस्था में बंद  घोषणा होती हैं।  उसी कड़ी में आज यह घोषणा हुई कि देश के चारधाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर बाद 3.35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। हर साल विजयादशमी पर बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथि घोषित की जाती है। रविवार की सुबह रावल ईश्वरप्रदास नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, देवस्थानम् बोर्ड के अधिकारियों, मंदिर समिति से जुड़े लोगों और भक्तों की उपस्थिति में कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई है। बद्रीनाथ के अलावा 15 नवंबर को गंगोत्री, 16 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे। धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने पंचांग के अनुसार देखकर कपाट बंद करने का समय किया घोषित  भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि जब सूर्य वृश्चिक राशि में रहता है, तब इसकी आधी अवधि तक मनुष्यों का

संस्कृति मेडिमिक्स स्टार्टअप कंपनी देगी उत्तर भारत को स्वास्थवर्धक उत्पाद

संस्कृति मेडिमिक्स स्टार्टअप कंपनी देगी उत्तर भारत को स्वास्थवर्धक उत्पाद   रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मथुरा। केरल के विश्वप्रसिद्ध शांतिगिरी आश्रम के साथ मिलकर संस्कृति विश्वविद्यालय की स्टार्टअप कंपनी, ‘संस्कृति मेडिमिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ महा नवमी को लांच की गई। पहले चरण में कंपनी उत्तर भारत में शांतिगिरी आश्रम के विश्वभर में लोकप्रिय आयुर्वेद उत्पादों का वितरण करेगी। उच्चकोटि की जड़ी-बूटियों से निर्मित ये औषधियां आनलाइन, दवा विक्रेताओं के काउंटर पर उपलब्ध होंगी।  उल्लेखनीय है कि केरल स्थित शांतिगिरी आश्रम की फार्मेसी द्वारा निर्मित औषधियों में आयुर्वेद के सिद्धातों और फार्मूलों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है अपितु अत्याधुनिक प्लांट में उनके संरक्षण व संवर्धन का पूरा खयाल रखते हुए उपभोक्ता तक उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद पहुंचाना ही उद्देश्य रहा है। केरल का पंचकर्म विश्वप्रसिद्ध है। जानकार लोग जानते हैं केरल में निर्मित पंचकर्म चिकित्सा व अन्य रोगों के प्रयोग में की जाने वाली औषधियां व तेल अत्यंत प्रभावशाली व गुणकारी हैं। संस्कृति विवि के स्थापनाकर्ता भारत

आत्मरक्षा के लिए जरूरी है अच्छा स्वास्थ और प्रशिक्षण

संस्कृति विवि में ‘’मिशन शक्ति‘’ के तहत हुई वेबिनार में बोलीं मुख्य वक्ता संस्कृति विवि वेबिनार में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करती टीम । मथुरा।  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश ‘मिशन शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘मिशन शक्ति‘ अभियान के तहत मनाए जा रहे ‘विशेष सप्ताह‘ के तहत आत्मरक्षा विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के माध्यम से मुख्य वक्ता सुश्री रुचि चौधरी ने विद्यार्थियों को विशेषकर युवतियों को अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को भी बताया। मुख्य वक्ता सुश्री रुचि चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में अपनी सुरक्षा विशेषकर महिलाओं और युवतियों के लिए एक चुनौती बन गया है। हमारे देश में अधिकांश महिलाएं और युवती अपनी सुरक्षा के प्रति उतनी सजग नहीं रहतीं जितना की उन्हें होना चाहिए। इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि वे मानसिक रूप से अपने को कमजोर मानती हैं। बहुत सी महिलाएं प्रशिक्षण के अभाव में अपने ऊपर होने वाले हम

संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण

संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण प्रोफेसर सीएस दुबे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डा.) सीएस दुबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राणा सिंह को विश्वविद्यालय का सीईओ रिसर्च बनाया गया है। नए कुलपति डा. दुबे का विश्वविद्यालय में आगमन पर विवि के अधिकारियों और शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित डा. दुबे दिल्ली विश्वविद्यालय में संचालित कैंपस आफ ओपन लर्निंग के डाइरेक्टर एवं जूलाजिकल विभाग में प्रोफेसर रहे हैं। संस्कृति विवि प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। वहीं विवि के कुलपति रहे डा. राणा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। वे संस्कृति विवि के सीईओ रिसर्च की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें

महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें संस्कृति विवि में ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सुरक्षा-सम्मान सप्ताह आईएएस डा. रश्मि सिंह सचिव उत्तरी दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन, निदेशक महिला बाल विकास अतिरिक्त प्रभार सामाजिक कल्याण रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश ‘मिशन शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण वेबिनार में आए वक्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को ’बालिका सुरक्षा’ संबंधी शपथ भी दिलाई गई। वेबिनार में मुख्य वक्ता आईएएस डा. रश्मि सिंह- निदेशक महिला बाल विकास अतिरिक्त प्रभार सामाजिक कल्याण ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए अनेक कानून हैं। महिलाओं और युवतियों को इन कानून के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों को स्वयं को जागरूक तो बनाना ही चाहिए, साथ ही अपने को कमजोर भी महसूस नहीं करना चाहिए। अगर को

जाने जिसने मंच पर  छीन लिया था राजीव गांधी के हाथ से माइक

जाने जिसने मंच पर  छीन लिया था राजीव गांधी के हाथ से माइक     अंजलि यादव  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव में आपने छोटे नेताओं को बड़े नेताओं की जी हुजूरी करते तो देखा ही होगा, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं, 1980 के दौर के एक ऐसे नेता की कहानी, जो राजीव गांधी के आगे भी नहीं झुके. राजीव गांधी की सभा में जब इस नेता को बोलने का मौका नहीं मिला, तो मंच पर चढ़कर राजीव गांधी के हाथ से माइक छीन लिया और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया था. कभी होमगार्ड के जवान थे...   कटिहार की कदवा विधानसभा सीट से सन् 1980 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले नेता मांगन इंसान की कहानी बड़ी ही रोचक है. गरीब परिवार में जन्मे मांगन इंसान होमगार्ड के जवान थे. 1954 से उन्होंने कदवा विधानसभा क्षेत्र के दबे कुचले लोगों के लिए हक और इंसाफ की लड़ाई शुरू कर दी थी. गरीब किसानों के लिए जमीदारों से भी लड़ गए, लेकिन किसानों का अहित नहीं होने दिया. यही वजह रही कि मांगन इंसान जनता के चहेते बन गए. 1972 में मांगन इंसान पहली बार मुखिया का चुनाव जीते. उस दौरान भी उनकी पत्नी और बच्चे मजदूरी किया करते थे.   री काउंटिं

नहीं बनेगा अब कोई 'कैराना या कांधला' - सीएम योगी

नहीं बनेगा अब कोई 'कैराना या कांधला' - सीएम योगी अमीर आलम  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  लखनऊ ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोई 'कैराना या कांधला' नहीं बनने पाएगा। कुत्सित राजनीति की भेंट चढ़े 'मुजफ्फरनगर' की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इन जगहों पर क्या हुआ था। किसकी वजह से हुआ था। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित भाजपा के बूथ, मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों से ऑनलाइन मुखातिब थे। योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको पता है। इनकी हरकतों के साथ पश्चिमी यूपी को एक बार फिर सांप्रदायिकता और जातीयता की आग में झोंकना चाहते हैं। इनके रग-रग में दंगा बसा है। इनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। एक-एक कर सबकी पहचान हो रही है। कार्रवाई भी होगी। अब यूपी में कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा।   उन्होंने कहा कि किसानों के असली मसीहा चौधरी चरण सिंह थे। बाकी लोगों के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक रहे हैं। अगर किसानों की इतनी ही फिक्र रहती तो 30 साल से बंद र

संस्कृति विवि में शिविर लगाकर मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

संस्कृति विवि में शिविर लगाकर मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस कर्मचारियों के नेत्रों की जांच करते चिकित्सक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मथुरा। विश्व दृष्टि दिवस पर संस्कृति विश्वविद्यालय के आप्टोमैट्री विभाग, संस्कृति आयुर्वेद और यूनानी हास्पिटल एंड कालेज द्वारा सयुंक्त रूप से विवि में निशुल्क शिविर लगाकर फैकल्टी और कर्मचारियों की आखों की जांच और दृष्टि संबंधी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जानेमाने चिकित्सकों द्वारा परामर्श, उपचार और निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।  शिविर में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मनीष और उनकी टीम ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की नेत्र ज्योति की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच की। डा. मनीष ने इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आंखों के अच्छे रख-रखाव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जिन लोगों के नेत्रों में किसी प्रकार का विकार पाया गया उन्हें उसके उपचार के लिए परामर्श दिया गया। अनेक लोगों की नेत्र ज्योति की जांच के बाद चश्मा लगाने की सलाह दी गई। आंखों की सफाई, सुरक्षा के बा