सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिल्ली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में “विवेकानंद जी का मानवता सन्देश” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

सोशल काका  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।   दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा बवाना उपशाखा पुस्तकालय कर्मचारियों तथा पाठकों हेतु दिनांक 14 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य “विवेकानंद जी का मानवता सन्देश” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ के सानिध्य तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पौरोहित्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. रामराज उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरोज महानंदा एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेदप्रकाश उपस्थित रहे। सुश्री बिदिशा कर द्वारा सरस्वती वंदना से वेबिनार का शुभारम्भ किया गया। डॉ. वेदप्रकाश ने वेबिनार में उपस्थित सभी गणमान्य जनों एवं श्रोताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए अपना वक्तव्य प्रारंभ किया। उन्होंने विवेकानंद जी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मानव चेतना का अतुल्य श्रोत तथा भ

इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को भा रही योगी सरकार की नीति

  तीन साल में हासिल किया पांच साल का लक्ष्य,20000 करोड़ का निवेश,तीन लाख से अधिक को रोजगार  राम शंकर अग्रहरि लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रानिक्स उद्योग से जुड़े कारोबारियों तथा इसमें काम करने वालों के लिए गर्व करने का अवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इलेक्ट्रानिक्स उद्योग (आईटी सेक्टर) में तय किए गए लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। सूबे की सरकार ने सत्ता में आने के तत्काल बाद इलेक्ट्रानिक्स उद्योग में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश और तीन लाख लोगों को रोजगार देने का पांच सालों में लक्ष्य तय किया था। इस टार्गेट को सूबे की सरकार ने तीन वर्षों में ही पूरा कर लिया है।  ओप्पो, सैमसंग, डिक्सन, हीरानंदानी ग्रुप, इंफोसिस तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक्स उद्योग में निवेश करने के लिए पहल की है। ओप्पो ने तो टेगना क्लस्टर की स्थापना करने के लिए कदम बढ़ा दिया है। इलेक्ट्रानिक्स विभाग के आला अफसरों के अनुसार, यह एक उपलब्धि है, जिसे मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशन में कार्य करते हुए हासिल किया गया है।      इलेक्ट्रानिक्स सेक्

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में “राष्ट्र भक्त विवेकानंद” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

सोशल काका  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।   दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 12 जनवरी 202 1  को  “ राष्ट्र भक्त विवेकानंद ”  विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ के सानिध्य तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. मालती की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं   वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन यादव उपस्थित रहे। सुश्री नीरू द्वारा सरस्वती वंदना से वेबिनार का शुभारम्भ किया गया।   डॉ.   सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के विषय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी द्वारा लिखे गए लेख के माध्यम से स्वामी जी का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का राष्ट्रवादी चिंतन गरीबों और दरिद्रों की सेवा में था। गाँधी जी भी आजीवन स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरित होकर राष्ट्र कल्याण हेतु क्रियाशील रहे। स्वामी विवेकानंद जी ने स्वर्

मांगों को लेकर अब सड़कों पर उतरेंगे स्कूल संचालक

प्राइवेट स्कूलों के पांच संगठन 18 जनवरी को निकालेंगे विरोध मार्च, करीब 500 स्कूल संचालक होंगे शामिल दिल्ली में तुरंत स्कूल्स खोलना, ईडब्ल्यूएस का फण्ड जारी करना और नर्सरी दाखिले का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग सोशल काका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली। लॉकडाउन से लेकर अब तक स्कूलबन्दी, फंड्स की कमी और स्कूल खोले जाने जैसी मांगों को लेकर दिल्ली सरकार की अनदेखी झेल रहे दिल्ली के प्राइवेट स्कूल संचालक अब सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जाहिर करेंगे। इसके तहत प्राइवेट स्कूलों के पांच संगठन एप्सा, डिसा, निसा, पीएलपीएस और साउथ दिल्ली एसोसिएशन के नेतृत्व में करीब 500 स्कूल संचालक 18 जनवरी को दिल्ली में विरोध मार्च निकालेंगे। स्कूल संगठनों के मुताबिक कोविड और लॉकडाउन के चलते दिल्ली में मार्च 2020 से लेकर अब तक स्कूल बंद हैं। जबकि देश के विभिन्न राज्यों में  नवंबर 2020 से आंशिक रूप से स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में स्कूल खुल गए हैं। लेकिन दिल्ली के स्कूल बंद होने के चलते स्कूल संचालकों समेत तमाम शिक्ष

एमसीडी के 13 हजार करोड़ जल्द दे केजरीवाल सरकार:नीरज तिवारी

सोशल काका  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली. पूर्वी दिल्ली/ एम सी डी के 13 हजार करोड़ रुपये केजरीवाल सरकार ने रोक रखा है जिसके कारण सफ़ाई कर्मचारियों का वेतन देने में भी एमसीडी को कठिनाई हो रही है.  गरीब कर्मचारियों के घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. वहीँ वेतन न मिलने से कर्मचारी द्वारा सफाई बाधित हो रहा है जिसकी पूरी तरह से जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है हम जल्द से जल्द बकाया पैसों के भुगतान की मांग करते हैं. उक्त बातें भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश प्रभारी नीरज तिवारी ने आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित जन जागरण अभियान और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए नुक्कड सभाओं में कही.  पूरे दिल्ली प्रदेश में चलाए जा रहे इस जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान के तहत सीमापुरी, रोहतास नगर,बाबरपुर, गोकुलपुरी विधान सभाओं में  विभिन्न गलियों नुक्कड़ चौराहे पर   भाजपा के नेता कार्यकताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान किया गया.  खेड़ा गांव, जनता फ्लैट्स, बाबरपुर बस स्टैंड, जौहरीपुर सहित दर्जनों स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया गया.  भाजपा नवीन शहा

दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों का बकाया फंड की मांग के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

दिल्ली सरकार द्वारा राजनीतिक मतभेद और द्वेष के कारण निगमों के फंड की कटौती स्वच्छता, प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत नागरिक सेवाओं में हो रही रुकावट का जिम्मेदार है-आदेश गुप्ता सोशल काका  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा द्वारा केजरीवाल सरकार से नगर निगम का बकाया 13000 करोड़ रुपए की मांग के लिए आज पूरी दिल्ली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली जिले के सरोजनी नगर मार्केट में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। वहीं मजनू का टीला और पुरानी चंद्रावल में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, नवीन शाहदरा जिले के बाबरपुर बस टर्मिनल में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, मयूर विहार जिले के कल्याणपुरी ईस्ट में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, चांदनी चौक जिले के शास्त्री नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, महरौली जिले के किशनगढ़ गौशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, नजफगढ़ जिले के सागरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, शाहदरा जिले के लक्ष्मी नगर में प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। आज

सेल का तीसरी तिमाही के दौरान हॉट मेटल, क्रूड स्टील और विक्रेय इस्पात का अब तक का सर्वाधिक तिमाही उत्पादन

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली .  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( सेल )  ने  31  दिसंबर ,   2020   को समाप्त  हुए  तिमाही के दौरान हॉट मेटल ,  क्रूड स्टील और  विक्रेय इस्पात  का  अब तक का सर्वाधिक  तिमाही उत्पादन  हासिल  किया  है  और  पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले शानदार वृद्धि दर्ज की है। वित्तवर्ष   ’ 21  में उत्पादन   तीसरी तिमाही  ’21 तीसरी तिमाही  ’20 %  वृद्धि नौमाही  ’ 21 दूसरी तिमाही  ’21 पहली तिमाही  ’21 हॉट मेटल  ( लाख टन ) 48.0 43 . 0 12% 116 . 0 41 . 3 27 . 0 क्रूड स्टील  ( लाख टन ) 43.7 40 . 0 9% 106 . 0 38 . 2 25 . 0 विक्रेय इस्पात  ( लाख टन) 41.5 39 . 0 6% 102 . 0 37 . 5 23 . 0 * 10 लाख टन = 1 मिलियन टन इस दौरान  कंपनी  के विक्रय  में भी  बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान विक्रय  ( घरेलू और निर्यात मिलाकर )  में ,  पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले  5.6 % वृद्धि दर्ज की है। इसी के साथ  अप्रैल-दिसंबर  2020  की  नौमाही के दौरान कुल विक्रय में भी कंपनी ने वृद्धि दर्ज की है। वित्तवर्ष   ’ 21  में विक्रय   तीसरी तिमा

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा “हिंदी भाषा में भारतीय वाङ्मय (विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, इतिहास आदि) का लेखन” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक  6  जनवरी 202 1  को  “ हिंदी भाषा में भारतीय वाङ्मय (विज्ञान ,  राजनीतिशास्त्र ,  इति हास आदि) का लेखन ”  विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ के सानिध्य तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय की निदेशक डॉ. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया I कार्यक्रम में वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कान्त अवस्थी एवं सत्यवती कॉलेज (सांध्य) से सहायक प्राध्यापक डॉ. जगबीर सिंह उपस्थित रहे। श्रीमती कीर्ति दीक्षित द्वारा सरस्वती वंदना से वेबिनार का शुभारम्भ किया गया।   डॉ. जगबीर सिंह द्वारा संख्या बल के आधार पर हिंदी भाषा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य का प्रारंभ किया I  उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिंदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय भाषा में से एक है। आज के समय में हिंदी वाङ्मय पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं जिनमे से कुछ पर ही मौलिक कार्य हुआ है जबकि अधिकांश पर अनुवाद कार्