सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भाजपा पंजाब  में सफाई अभियान की जरूरत, संगठन के पदाधिकारियों में बदलाव  ही बचाव और बढ़त का सहारा

भाजपा पंजाब  में सफाई अभियान की जरूरत, संगठन के पदाधिकारियों में बदलाव  ही बचाव और बढ़त का सहारा पार्टी को गुमराह कर रहे थे मध्यप्रदेश से आये मलविंदर सिंह कंग जैसे पदाधिकारी  पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत हो सकते हैं मौजूदा पदाधिकारी , भाजपा को आजाद होने के लिए जरूरी हैं संगठन में बदलाव करना  मालवा के प्रदेश के एक और बड़े भाजपा पदाधिकारी जो हरसिमरत कौर बादल के बेहद ख़ास बताये जाते हैं भाजपा से जल्द कर सकते हैं किनारा  विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया दिल्ली।   किसान बिल ने मानो पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक भूचाल ला दिया हो।  हरियाणा में तो चेयरमैन के पद की लालसा में जजपा साथ बनी रही और शायद उसकी राजनीतिक मजबूरी भी इसके पीछे का एक   बड़ा कारण हो और सरकार में   भाजपा का होना भी भाजपा के लिए एक आसान राह वाला रहा हरियाणा प्रदेश में मजबूती बनाये रखने के लिए  हालांकि यहाँ भी भाजपा से लोगो का पलायन जारी हैं ।  पर पंजाब की बात करे तो अकाली दल का भाजपा से अलग होने का दांव मानो भाजपा के अब तक के संगठन की अग्नि परीक्षा साबित हो रही हैं।  क्योकि पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा पर कैसा राजनीतिक दबाव अकाली दल

आधी रात चोरो ने उड़ा लिया समरसेबुल पम्प , FIR दर्ज पर कार्रवाई नदारद 

आधी रात चोरो ने उड़ा लिया समरसेबुल पम्प , FIR दर्ज पर कार्रवाई नदारद    प्रदीप कुमार जायसवाल लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया   बीजपुर।   घटना बीती रात की है जब स्थानीय थाना क्षेत्र बीजपुर न्याय पंचायत जरहा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला बुण्डा मे करीबन  1ः30 बजे रात मे समरसेबुल पम्प चोरी हो गई. जिसकी जानकारी परिवार वालो को  सुबह पता चला कि  उनकी समरसेबुल पम्प  चोरी हो गई है।  इसकी सूचना उन्होंने तत्काल डायल 112 पर दी और  112 पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर वारदात की जानकारी लेने के बाद  बीजपुर थाना मे एफआईआर दर्ज कर दी गई।  पर अभी तक इसकी जांच में कोई बात आगे न अबाधने से परिवार वाले चिंतित हैं।     कोरोना के कहर से परेशान  यह परिवार लगभग  15000 हजार रू की लागत वाली इस समरसेबुल पम्प की चोरी की घटना से परेशान हैं।  क्योकि यह समय खेती किसानी का हैं और इस तरह की चोरी की घटनाएं पुलिसिया लापरवाही का बड़ा सबूत हैं। खबर लिखने तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण

संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण प्रोफेसर सीएस दुबे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डा.) सीएस दुबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राणा सिंह को विश्वविद्यालय का सीईओ रिसर्च बनाया गया है। नए कुलपति डा. दुबे का विश्वविद्यालय में आगमन पर विवि के अधिकारियों और शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित डा. दुबे दिल्ली विश्वविद्यालय में संचालित कैंपस आफ ओपन लर्निंग के डाइरेक्टर एवं जूलाजिकल विभाग में प्रोफेसर रहे हैं। संस्कृति विवि प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। वहीं विवि के कुलपति रहे डा. राणा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। वे संस्कृति विवि के सीईओ रिसर्च की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस बार ग्रीन दीवाली मनाएं, मिट्टी व बांस से बने दीए जलाएं

इस बार ग्रीन दीवाली मनाएं, मिट्टी व बांस से बने दीए जलाएं   बैंबूना-2 के तहत 25 प्रतिभागियों को बांस के उत्पाद बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना।   त्यौहारों के सीजन की शुरूआत के साथ ही ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रीन दीवाली की तैयारियां आरंभ कर दी है। विभाग बैंबूना-2 कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिट्टी व बांस के दीए बनाने का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। विकास खंड बंगाणा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दीए बनाने के साथ-साथ बांस के अन्य उत्पाद जैसे की ट्रे, पैन स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, इको फ्रेंडली वूफर, की होल्डर आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।  इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बैंबूना-2 के तहत 25 महिलाओं को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। छह महीने की अवधि के इस कोर्स के दौरान वह बांस के विभिन्न उत्पाद बनाना सीखेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। विशेष तौर पर आने वाले त्यौहारों को देखते हुए उन्हें बांस व मिट्टी के दीए इत्यादी बनाने को कहा गया है, जिसे बेचकर

धर्मशाला के हर क्षेत्र का संतुलित विकास ही हमारी प्राथमिकता : विशाल नेहरिया

धर्मशाला के हर क्षेत्र का संतुलित विकास ही हमारी प्राथमिकता : विशाल नेहरिया गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंर्तगत बन रही कोतवाली-ज्यूल सड़क के विस्तारीकरण पर 14.50 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी विधायक विशाल नेहरिया ने आज सड़क के कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत प्रदान की। उन्होंने कहा कि 22.50 किलोमीटर लम्बी इस सड़क पर रिटेनिंग वाल लगाने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस सड़क के बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें भाग्य रेखाओं के समान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष महत्ता दी जा रही है तथा आने वाले समय में स्मार्ट सिटी धर्मशाला और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र विकास का मॉडल बन कर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मश

सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनता की मूल भूत समस्याओ के निदान का दिया आश्वासन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनता की मूल भूत समस्याओ के निदान का दिया आश्वासन प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  रेणुकूट।   26 सितंबर को अपना दल यस महिला मंच की पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा अथक प्रयास से रेणुकूट के समस्त जनता में  खुशी की  लहर छाई।  सोनभद्र की चाचा कॉलोनी स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम e.s.i. हॉस्पिटल के बारे में मूलभूत सुविधाओं के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल  को ईमेल द्वारा अवगत कराया गया।  जिस के संदर्भ में  अनुप्रिया पटेल ने तुरंत अपने पत्र के माध्यम से  जय प्रताप सिंह  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूचित किया।  और जल्द से जल्द मेरे द्वारा लिखे गए सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया इसके लिए बहन  अनुप्रिया पटेल जी को पूरे रेणुकूट श्रमिक भाइयों और रेणुकूट की जनता की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार।  

तीन दिन बाद मिला लापता अधेड़ का शव , ह्त्या की आशंका 

तीन दिन बाद मिला लापता अधेड़ का शव , ह्त्या की आशंका  प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुधवार को ग्राम सभा महुली में कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल प्रजापति पुत्र हरि नारायण प्रजापति 50 वर्ष निवासी सुकृत सोमवार साय से अपने  गांव लखार ग्राम महुली से लापता था। और बुधवार की सुबह जब परिजन जब पानी भरने कुएं पर गये तो बाल्टी में उसका गमछा फंस गया जब हीरालाल की लाश को देखा तो सभी के होश उड़ गये तत्काल परिजनो ने ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान मेवालाल व पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने लाश को कुएं से निकलवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हीरालाल सुकृत में रहते थे और वह सोमवार को लखार आये थे और उसी दिन शाम को घर से निकले तो पता नहीं चला बुधवार को जब लाश मिली तो उनके सर और दोनों आँखो पर चोट पर चोट के निशान थे जिससे उन लोगों को हत्या का शंका बना है।प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का खुलासा हो पाएगा। #l