सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

विधायक हरिराम चेरो की पुत्रवधु ने लहराया जिला पंचायत सदस्य का परचम

  प्रदीप जायसवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  म्योरपुर , सोनभद्र ।  त्रिस्तरीय चुनाव का परिणाम सोनभद्र में अब लगभग आ चुका हैं।  इस बार पार्टी समर्थित उम्मीदवारों में सपा के समर्थित उम्मीदवारों ने पहला स्थाम बनाया तो वही निर्दलीय पीछे नहीं रहे।  पर दुद्धी विधानसभा की जनता अपने विधायक की पुत्रवधू के जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीतने को विधायक का शक्ति प्रदर्शन मान रही हैं।  आईये देखते हैं कहा से किसने बाजी मारी : वार्ड- 01- नगवां – सपा समर्थित – बिग्गन भारती 02- बरहमोरी – भाजपा समर्थित – मुनिया देवी जीती (भाजपा के पूर्व सांसद कुवँर छोटेलाल सिंह खरवार की पत्नी) 03- रामगढ – निर्दल – सरिता देवी विजयी हुयी 04- सोढा – निर्दल – राजाराम बिन्द विजयी हूए 05- तरावां – भाजपा समर्थित – रितु सिंह चुनाव जीती (भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ई. रमेश पटेल की पत्नी) 06- हिन्दुआरी – निर्दल पिन्टू सिंह बघेल 07- मधुपुर – भाजपा समर्थित – मणिकर्णिका कोल 08- राजपुर – बसपा समर्थित – अनिता चौधरी 09- चुर्क – निर्दल – मोहन कुशवाहा जीते (जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज) 10- सलखन – निषाद पार्टी समर्थित – शिव मंगल 11- सिरसिया ठकुरा

जानिए ; किन किन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

  लोकल साथी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन में 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिनमे हरिद्वार कुंभ मेला अपर मेलाधिकारी रहे हरवीर सिंह अब सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) बने,प्रकाश चन्द्र दुमका सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) बने,रामजी शरण शर्मा महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) बने,गिरीश चन्द्र गुणवन्त को अपर जिलाधिकारी (वित्त) देहरादून का चार्ज मिला,वीर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून बने,ललित नारायण मिश्र सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) बने,अवधेश कुमार सिंह से महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का चार्ज हटा।

जिला पंचायत की 31 सीटो का परिणाम

सपा ने जनपद में मारी बाजी , सपा के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों ने बनायी दूसरी जगह , भाजपा रही तीसरे स्थान पर  त्रिरत्न शुक्लेश  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सोनभद्र। पंचायती चुनावों का अब परिणाम आ चुका हैं और जनपद सोनभद्र के सभी जिला पंचायत सदस्यों का  परिणाम निम्न हैं : वार्ड- 01- नगवां – सपा समर्थित – बिग्गन भारती 02- बरहमोरी – भाजपा समर्थित – मुनिया देवी जीती (भाजपा के पूर्व सांसद कुवँर छोटेलाल सिंह खरवार की पत्नी) 03- रामगढ – निर्दल – सरिता देवी विजयी हुयी 04- सोढा – निर्दल – राजाराम बिन्द विजयी हूए 05- तरावां – भाजपा समर्थित – रितु सिंह चुनाव जीती (भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ई. रमेश पटेल की पत्नी) 06- हिन्दुआरी – निर्दल पिन्टू सिंह बघेल 07- मधुपुर - उषा देवी अजीत कुमार 08- राजपुर – बसपा समर्थित – अनिता चौधरी 09- चुर्क – निर्दल – मोहन कुशवाहा जीते (जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज) 10- सलखन – निषाद पार्टी समर्थित – शिव मंगल 11- सिरसिया ठकुराई – अपना दल एस समर्थित – राधिका पटेल जीती 12- सरंगा – निर्दल – ई. अविनाश पटेल 13- मूर्तिया – बसपा समर्थित – नीरज श्रीवास्तव 14- हिनौती – सपा समर्थित – अमरावती देवी

कोरोना की ट्रांसमिशन चैन तोड़ने की रणनीति पर कर रहे काम:स्वास्थ्य सचिव

  लोकल साथी उत्तराखंड  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  देहरादून। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कोविड की ट्रांसमिशन चेन को ब्रेक करने की आवश्यकता है। विभिन्न स्थानों पर कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। सरकार की रणनीति में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट से लेकर वैक्सीनेशन तक की पांच चरणों की प्रक्रिया है। कन्टेनमेंट जोन द्वारा कोशिश यही है कि कोरोना का संक्रमण एक विशेष क्षेत्र में ही रहे, इसका प्रसार न हो। प्रदेश में डिस्चार्ज होने वाले पेशेंट्स की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमित आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हो रहे हैं। आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर भी निरंतर निगरानी रख रहे हैं। 104 कंट्रोल रूम पर 1500 से 2000 के करीब विभिन्न प्रकार के काॅल आ रहे हैं, जिनमें व्हाट्सएप काॅल भी शामिल हैं और लैंडलाइन काॅल्स भी हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एक और सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि ई-संजीवनी के माध्यम से लोग कहीं से भी चिकित्सकीय परामर्श ले सकते है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वा

गुप्तकाशी में फटा बादल,चपेट में आई मैक्स में सवार सभी यात्री सुरक्षित

  लोकल साथी उत्तराखंड  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुप्तकाशी । कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में आए दिन प्राकृतिक आपदा भी मुश्किलों का सबब बनी हुई है। बीते माह भारत चीन सीमा पर आईं आपदा के बाद आज गुप्तकांशी के पास बादल फटने की खबर है। मिली सूचना के आधार पर सोमवार सांय नरकोटा और सम्राट होटल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से अत्यधिक मलबा आ गया ।जिसकी चपेट में एक मैक्स वाहन संख्या UK07R7318 आ गया। वाहन में चालक सहित कुल ४सवारी मौजूद थीं जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन वाहन मलबे के साथ बहकर नदी किनारे चला गया। सूचना पाकर मौके पर मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने एवं यातायात को सुचारू किए जाने का प्रयास किया जा रहा था।

खरौंधी पूर्व से रामकेश उरांव और पश्चिमी क्षेत्र से प्रहलाद गुप्ता को क्षेत्र पंचायत सदस्य तो निगाई से सपा समर्थित आनंद कुमार खरवार को जिला पंचायत सदस्य चुन जनता ने जताया भरोसा

सूर्य प्रकाश त्रिपाठी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  खरौंधी। यूपी पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होने के साथ ही उम्मीदवारों के भाग्य और परिश्रम का फैसला बैलेट  बॉक्स से निकल आया। कोन ब्लॉक में मतगणना का कार्य आज दोपहर तक जारी रहा। परिणाम की प्रतीक्षा में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पूरी रात उत्सुकता के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे।        खरौंधी पंचायत से जहां 15 अलग - अलग वार्डो से विभिन्न उम्मीदवारों ने जीत हासिल की वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में खरौंधी पूर्व से रामकेश उरांव और पश्चिमी क्षेत्र से प्रहलाद गुप्ता ने अपने निकटम प्रतिद्वंदियों को मात देकर जीत का परचम लहराया।       जिला पंचायत क्षेत्र निगाई से सपा समर्थित उम्मीदवार आनंद कुमार खरवार ने अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार खरवार को लगभग 2000 मतों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए जोरदार जीत हासिल किया। परिणाम को लेकर क्षेत्र में तरह - तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यूपी से सटी सीमावर्ती मार्गो को जेसीबी से रास्ता खुदवा आवाजाही रोक रहा जिला प्रशासन

  गिरवानी से उतर प्रदेश भभनी मार्ग अरविन्द जायसवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  बलरामपुर , छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए भारत के कई राज्य तालाबंदी कर रहे हैं।  और लोगो को रोकने के लिए अलग अलग प्रयोग कर रहे हैं।  इसी के चलते बलरामपुर जिला में  रघुनाथनगर थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश से सटे  सभी सीमावरतीय इलाकों से आवाजाही  को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा जेसीबी से सभी बाई पास रास्तों को खुदवाया  गया ताकि वहाँ से किसी भी प्रकार से दूसरे राज्य में आना जाना बंद किया जा सके।   अभी तक आपने सिर्फ हरियाणा में किसान आंदोलन में शिरकत कर रहे दिल्ली जाने वाले किसानो को लेकर ऐसी बाते सुनी थी अब उसी की तर्ज पर बलरामपुर जिला प्रशासन भी रास्ता खोदो अभियान में जुट गया हैं।  बड़ा सवाल यह हैं कि  इस तरह से राजकीय या राष्ट्रीय संपत्ति का नुक्सान करने की सोच और प्लानिंग जिला प्रशासनिक अधिकारी करते कैसे हैं ? और क्या राज्य सरकारों और छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की यही योजना लॉक  डाउन  से निपटने की हैं।  एक तो पहले से यह सब मार्ग जर्जर अवस्था में हैं ऊपर से यह रास्ता खोदो अभियान ए