सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पहली परीक्षा जिला पंचायत अध्यक्ष पर कब्जा, फिर चारो विधानसभा पर- रमेश यादव

कन्हैयालाल यादव  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक रखी गयी थी बैठक की अध्यक्षता युवजनसभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने किया संचालन युवजनसभा के जिलामहासचिव रमेश यादव ने किया। बैठक में सर्व प्रथम संगठन का समीक्षा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा किया गया तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए बबलू धांगर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में छात्र,नौजवान, किसान,विरोधी सरकार बैठी है जो हमेशा छात्रों नौजवानों का शोषण करती चली आ रही है आज बिद्यालय बन्द है बच्चों का भविष्य अन्धकार में जा रहा है नौजवानों को कोई रोजगार नही है नौजवान लाचार घूम रहा है किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है किसानों का गेहूं न लेकर बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर किया जा रहा है अब बदला लेने का समय आ गया है समाजवादी साथियों आप सभी से आग्रह है कि आप लोग लगकर अपना अध्यक्ष बनाने का काम करें।  बैठक को सम्बोधित करते हुए रमेश यादव ने कहा कि हमें पहली परीक्षा जिला पंचायत अध्यक्ष अपना बनाकर देना होगा जब हम आज अध्यक्ष अपना देंगें तो आने वाले २०२२ में चारो विधान सभा

वैक्सीनेशन मे शत-प्रतिशत योगदान देगे मूक बधिर और दिव्यांगजन:- संदीप अरोड़ा

शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार ।समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और देवभूमि बधिर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को गोविंदपुरी स्थित श्रीसाई इंफोटेक मे कई स्थानो से आए मूक बधिरजनो एवं दिव्यांगजनो को वैक्सीन लगाई गई।  टीकाकरण को लेकर दिव्यांगो मे काफी उत्साह है। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा से साईन लैंग्वेज मे वीडियो कॉल के जरिए कई मूक बधिरो को दिव्यांगजनो के वैक्सीन कैंप की जानकारी हुई। इसी कारण रूड़की और मंगलोर से भी कई मूक बधिर वैक्सीन लगाने हरिद्वार आए।  देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा के पास भी कई मूक बधिरो और दिव्यांगो के माता पिता के कॉल भी आए! सोनिया अरोड़ा ने कहा कि जिले को मूक बधिर और दिव्यांगजन भी कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान मे शत-प्रतिशत योगदान दे रहे है और डाक्टरो की मोबाईल टीम को कई दिव्यांगजनो के घर भी भेजा रहा है। मोबाईल वैन मे आए डाक्टरो की 3 सदस्यीय टीम ने टीककरण से पूर्व दिव्यांगजनो के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।  राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री अंकित राठौर ने दिव्यांगजनो से सरकार के नियम

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हर बूथ पर लगाए जाएंगे 5-5 पेड़: नवीन गोयल

23 जून से 6 जुलाई 2021 के बीच लगाए जाएंगे ये पेड़ अंजलि  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम। भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून व जन्म जयंती 6 जुलाई तक भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण विभाग के तत्वावधान में 20 हजार बूथों पर पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड जी के आदेश पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 5-5 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण अभियान भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने दी।  नवीन गोयल के मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 23 जून को बलिदान दिवस व छह जुलाई को जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी संगठन उन्हें इस बार पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करते हुए श्रद्धांजलि देगा , साथ ही उस क्षेत्र के तालाब, जोहड़ की सफाई करके उसे प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। नवीन गोयल ने गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ आदि से अपील की है कि इस कार्य में साथ आएं। हम सबका यह प्रयास पर्यावरण में काफी सुधार करेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे इ

तन और मन के मिलान की यात्रा हैं योग -अभिनेत्री हर्षदा पाटिल

  विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली.  वैसे तो आज योग दिवस के दिन जानी मानी हस्तियों का योग करना एक लाजमी हैं पर आजकल जिस तरह फ़िल्मी सितारों के राज बाहर आ रहे हैं उससे पता चलता हैं कि  उनकी खूबसूरती और तंदरुस्ती का राज योग भी हैं जो उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। ऐसा ही एक सहज नाम हैं हर्षदा पाटिल का।  बेहतरीन खूबसूरत और जिंदादिल अभिनेत्री के साथ साथ संस्कारो से सिंचित उनका मन सबसे अलग बनाता हैं। बचपन में अपने पिता डॉक्टर गोपाल किशन राव पाटिल के साथ अठखेलियाँ करते हुए योग को सीखना और आज उसी योग के जरिये अपने सौंदर्य को निखार अभिनय की अपनी कर्मठ शैली से वो एक बड़े मुकाम पर हैं।  दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ साथ अक्षय कुमार जैसे अभिनेता के साथ पैडमैन जैसी फिल्मो में अपने अभिनय का योग उन्होंने पूरा पूरा दिखाया।  योग दिवस पर अभिनेत्री हर्षदा पाटिल ने कहा कि  योग तो अंतर्मन की यात्रा हैं और उस अंतर्मन को बाहर की दुनिया के हर पैतरे का जबाब देने की क्षमता से पूर्ण करना ही योग का परिणाम हैं।   आज इस कोरोना महामारी में योग ने ना सिर्फ हमें दुनिया की तमाम तनाव भरी बातो से बचाया बल्कि हमारे आत्

पार्षद हिमांशु चौधरी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

  मयंक शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  साहिबाबाद ।वार्ड 40 के अंतर्गत ग्राम साहिबाबाद के सरस्वती कॉलोनी की गली न० 03 कि सड़क और नाली की हालत काफी जर्जर थी। जिसके बाद पार्षद हिमांशु चौधरी ने निगम द्वारा इस सड़क के पुननिर्माण कार्य शुरू कराया। पार्षद द्वारा इस गली में आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य होगा। इस कार्य से स्थानीय निवासी काफी खुश है, इस कार्य का शिलान्यास सुदेशना सांगवान उर्फ खोनी बुआ के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। पार्षद हिमांशु चौधरी ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था, परंतु जो कि वहां पर गंगाजल की सप्लाई लाइन डालनी थी, इस कारण कार्य में थोड़ा विलम्भ हुआ। अब जब गंगाजल पानी की लाइन डल गयी है, तो यह कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य से इस कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और जल्द ही हमारा वार्ड एक समृद्ध वार्ड बन जाएगा। वही इस मौके लोकेंद्र चौधरी, रवि चौधरी, अमित चौधरी, सचिन राघव, विशाल झा, सुमित कुमार, अनिल चौधरी, सुनील पर्चा, विजय सिंह गौतम, मुकेश सिंह और साथ में बसंत, रणवीर सिंह , श्रीकांत अग्निहोत्री, वेद आनंद पाठक , रा

गुरूग्राम के तोवडू में बीजेपी किसान मोर्चा नें मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा की

एक्स सुबे मेजर सतबीर शर्मा  लोक्ल  न्यूज़ ऑफ इंडिया तावडू ।बीजेपी कार्यालय तावडू में रामकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष बीजेपी किसान मोर्चा तावडू नें मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा की। तोवडू मण्डल में आज  जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है वह नियुक्तया    ओमप्रकाश धनखड़ (हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष),  सुखविंदर सिंह (अध्यक्ष बीजेपी किसान मोर्चा, हरियाणा), गार्गी कक्कड़,  (ज़िला अध्यक्ष, बीजेपी गुरुग्राम );  वीरेंद्र (यादव चेयरमैन व अध्यक्ष  )  मुकेश जैलदार  (महामंत्री, किसान मोर्चा बीजेपी गुरुग्राम )  के आदेशों से हुई है।    नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के नाम इस प्रकार है। रामकिशन यादव, मण्डल अध्यक्ष, अशोक जगत सिंह, हेमंत,प्रवीण व दलीप को मण्डल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया  है। वही सुदेश व अजित  को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वही सचिन,उधम सिंह,नरेश, राजेन्द्र दीपक व अजित को  मण्डल का सचिव व लाल सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।   ओम प्रकाश ठाकरान, (उपाध्यक्ष  किसान मोर्चा व प्रभारी सोहना ) शुभ समाचार लेकर मण्डल कार्यालय पहुचे व नवनिर्वाचित पदादिकारिओ  को बधाई दी। मीडिया प्रभ

सूडान राजौरी जिले से भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी

आसिफ़ अशरफ मीर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  श्रीनगर।   जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के लांबेरी से माव्या सूडान को फाइटर जेट के पायलट के रूप में शामिल किया गया है। सूडान राजौरी जिले से भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूडान जिला राजौरी की नौशेरा तहसील के लम्बेरी गांव का रहने वाली है। जब से उनकी सफलता की खबर सामने आई है, उन्हें हर तरफ से व्यापक सराहना मिल रही है।