नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका कार्यालय में त्योहारों की व्यवस्था के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक
शिवम गोयल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया हरिद्वार। कल से प्रारंभ हो रहे नवरात्र तथा पर्वो के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में मांस आदि की बिक्री पर सख्ताई के साथ प्रतिबंध रहेगा। नगर पालिका कार्यालय में त्योहारों की व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कर्मचारियों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नवरात्र, दशहरा व दीपावली आमजन के लिए अति महत्व वाले मंगल पर्व हैं राजीव शर्मा ने कहा इन नवरात्र के विशेष दिनों में सभी प्रमुख मंदिरों के परिसर की नियमित सफाई तथा चूना छिड़कने का कार्य दशहरे तक निरंतर सुनिश्चित किया जाए। राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में चल रही सभी रामलीला स्थलों पर भी साफ-सफाई ,चूना छिड़काव तथा रामलीला से पूर्व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। अधिशासी अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में कहीं मांस-मीट आदि की बिक्री ना हो इसके लिए रोज एक दस्ते को क्षेत्र में जांच के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा