सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राजीव गांधी अस्पताल में गलत और नकली स्टेंट डालने से 265 लोगों की मौत ने दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्था की खोली पोल

265 लोगों की मौत के दोषियों को संरक्षण देने वाले केजरीवाल इस्तीफा दें-आदेश गुप्ता किसको बचाने के लिए जांच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है-आदेश गुप्ता कोरोना के दूसरी लहर के दौरान जीटीबी अस्पताल में भर्ती हुए 3793 मरीजों में 1545 मरीजों की मौत पर केजरीवाल खामोश क्यों है-आदेश गुप्ता केजरीवाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के खोखले मॉडल का गुजरात में महिमामंडन कर रहे हैं-आदेश गुप्ता केजरीवाल एक साथ पढ़ने वाले अधिकारियों, न्यायधिशों, नेताओं और झुग्गी झोपड़ीवासियों के बच्चों की सूची सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं-आदेश गुप्ता प्रिया पटवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में जाकर अपनी ‘वर्ल्ड क्लास’ स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन उसकी सच्चाई सबके सामने उजागर हो चुकी है। आरटीआई के खुलासे से पता चला है कि राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गलत और नकली स्टेंट डालने से कुल 265 लोगों की मृत्यु हो गई है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्टेंट सप्लाई करने वाले को

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन पंजाब में पंजाब अध्यक्ष चुने गए गुरपरवेज शैले संधू

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   फिरोजपुर।  खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति खेलता है वह कभी बूढ़ा नहीं होता।  लेकिन स्वस्थ और रोगों से मुक्त रहता है।  इस उद्देश्य के लिए फिरोजपुर शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 'मास्टर्स गेम्स फेडरेशन पंजाब' की एक नई संस्था का चुनाव किया गया।  जिसमें विभिन्न जिलों के खेलप्रेमियों ने हिस्सा लिया।  मास्टर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध पंजाब निकाय को सर्वसम्मति से चुना गया।  राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता गुरनाम सिद्धू और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ईश्वर शर्मा ने समिति के लिए नामांकन प्रस्तुत किया जिसे सदन द्वारा अनुमोदित किया गया था।  निर्वाचित निकाय में गुरपरवेज सिंह संधू "शैले"  को पंजाब अध्यक्ष, जसविंदर संधू (फरीदकोट) और बीपीओ भूपिंदर जेसन उपाध्यक्ष, अमरीक संधू (मोगा) महासचिव, एशियाई एथलीट परगट सिंह संयुक्त सचिव, डॉ प्रिंसिपल सुरजीत सिंह सिद्धू मुख्य सलाहकार, एथलीट हैं। गुरनाम सिंह सलाहकार, दलीप सिंह संधू कैशियर, कुलवंत सिंह संयुक्त कैशियर, स्वर्ण पदक विजेता ईश्वर दास समन्वयक, अमरीक सिद्धू संयुक्त समन्वयक, अंगरेज सिंह ममदोत प्र

डिजिटल युग में बच्चों में भावनात्मक लगाव में आई कमी - जोशी

  प्रिया पटवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नयी दिल्ली। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो धनंजय जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की शिक्षा बहुत प्रभावित होने के साथ साथ अकेलापन बढा है बच्चों का अभिभावकों के प्रति भावनात्मक लगाव में कमी आयी है। श्री जोशी ने श्वेता दुबे की पुस्तक 'पेरेंटिंग इन डिजिटल एरा' पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि एक तरफ विकास के साथ साथ साथ तकनीक में तेजी के साथ बढोत्तरी हुई है वहीं इसके विपरीत परिवार और समाज के बीच जो अपनत्व का भाव था उसमें कमी आई है। कोरोना महामारी के दौरान ने बच्चों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक तरफ जहां उनकी शिक्षा प्रभावित हुई है वहीं दूसरी तरफ उनके मानसिक संवेदना में भी बदलाव आया है और अभिभावकों के साथ बच्चों का जो लगाव और जुड़ाव होता था उसमें कमी महसूस की गयी है। उन्होंने कहा कि कोराना महामारी की त्रासदी में अभिभावकों ने जिस प्रकार की चुनौतियों की सामना किया है उसके समाधान में यह पुस्तक अवश्य ही मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि पेरेंटिंग भारत की संस्कृति में है। यदि हम भारत की संस्कृति का अनुसरण करें त

चार पत्थर हटाने से आनी का विकास नहीं होता ..परस राम

  चमन शर्मा, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, आनी: आनी उपमण्डल के तहत की गई सभी भाजपा की घोषणाऐं  अभी धरातल में नहीं उतर पाई हैं। आखिर  साढ़े चार साल चलें गए अव तो चुनाव भी आनें को हैं फिर भी सत्तासीन नेताओं को अपनी की गई घोषणाऐं नजर नहीं आ रही हैं प्रैस को ये बात आनी कांग्रेस के पूर्व में रहें कांग्रेस के परस राम ने कही उन्होंने ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश की जनता ने 2018 में भाजपा को सत्ता दी थी। मुख्यमंत्री और आनी के विधायक साढ़े चार साल मौज मस्ती में बीता चुके है। प्रदेश में उप चुनावो में भाजपा के सभी उमीदवार हार गए ये हार इसलिए हुई है। कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद खूब घोषणाएं की। आनी विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों शिलान्यास घोषणाएं की गई थी। जो कि आज तक धरातल पर नज़र नही आई है। आनी मुख्यालय में स्थित लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों का निर्माण बारे शिलान्यास  और काम अब शुरू किया पर इससे भी चार पत्थर निकाल कर अब फिर काम बन्द किया गया हैं  इसी तरह 40 शिलान्यास हो चुके है निर्माण कार्य भाजपा नेताओं को इसी कार्यकाल में करना होगा। जनता ने सरकार से मांग की है कि विश्राम गृह के कमरो

मंगलवार को आनी के कई क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

  चमन शर्मा, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, आनी: मंगलवार को विद्युत उपमंडल आनी के अंतर्गत को 22 केवी के निगान आनी, निगान खनाग, आनी बराड़ लाइन के उचित रख रखाब के चलते  विद्युत् आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके कारण आनी चवाई, देओरी, कमांद, खनाग, जाओं, नाली, बुछैर, रुना धार, थरोग, थनोग, बराड, निगान, हरिपुर, तिहनी, क्यार कालोनी आनी, गाड-डीम, पनखड़, अमरबाग, काथला,आदि क्षेत्रों की विद्युत् आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल आनी के सहायक अभियंता एमआर कश्यप ने  आम जनता से सहयोग की अपील की  है।

बीजपुर थाना में त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी

                            प्रवीण कुमार लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया  बीजपुर:  बीजपुर स्थानीय थाना परिसर में ईद  के त्यौहार को देखते हुए एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक भैया शिव प्रताप सिंह ने गुरुवार की शाम को आगामी ईद की त्योहार को देखते हुए  थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  सम्मानित व्यक्तियों की बैठक बुलाई और उन्होंने सभी लोगों को बताया कि ईद  का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए। और लोडीस्पीकर ना लगाने की भी आदेश दिया गया और कहीं कोई भी व्यक्ति अराजकता न फैलाएं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो तथा आपसी भाईचारा पर बना रहे और यदि कोई गलत कार्य व बिना वजह का अफवाह फैलाया तो खैर नहीं होगा। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर ,  नसीम अख्तर, सलीम खान ,के पी पाल ग्राम प्रधान डोडहर. पूर्व  प्रधान भागरति  हाजी अनवर   मौजूद रहे।

कोरोना के बावजूद एक साल में 30 फीसदी बढ़ा यूपी का निर्यात

   निर्यात इजाफे में ओडीओपी उत्पादों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका इस वित्तीय वर्ष के अंत में यूपी का निर्यात 1.5 लाख करोड़ के पार होगा  प्रिया पटवाल लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई योजनाओं का असर अब दिखने लगा है। कोरोना संकट के दौरान जब दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां सुस्त थी थीं, उस समय भी उत्तर प्रदेश के डेयरी उत्पाद, लेदर, टेक्सटाइल और ग्लासवेयर कारोबारियों के बनाए उत्पादों की विदेशों में खूब मांग हो रही थी। जिसका लाभ उठाते हुए सूबे के लेदर, टेक्सटाइल, खिलौने, इलेक्ट्रानिक्स और कालीन कारोबारियों ने अपने उत्पादों को विदेशों में भेजकर निर्यात का ग्राफ ऊपर उठाया हैं। राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले प्रोत्साहन के चलते ही इस वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्यात का आंकड़ा 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। बीती फरवरी तक के आंकड़ों में ही 30 फीसदी निर्यात वृद्धि के साथ यूपी से 1,40,124.5  करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात हो चुका है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण (60 फीसद) भूमिका ओडीओप