सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई और 30 जुलाई को मनाया जायेगा बिजली महोत्सव -गौरव चौधरी।

    विजयराज उपाध्याय, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,  बिलासपुरः आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उज्जवल भारत उज्जवल  भविष्य कार्यक्रम के अर्न्तगत 75 वर्षों में बिजली क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों पर देश भर में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला बिलासपुर में भी 25 जुलाई और 30 जुलाई को बिजली महोत्सव मनाया जा जायेगा। इसकी पूर्व तैयारियों को लेकर आज सहायक आयुक्त गौरव चौधरी की अध्यक्षता मेे बैठक की गई।               उन्होंने कहा जिला प्रशासन बिजली बोर्ड़ ,एसजेवीएन और जन भागीदारी के साथ जिला में 25 जुलाई को जिला स्तरीय बिजली महोत्सव किसान भवन  बिलासपुर में मनाया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री राजेन्द्र गर्ग करेंगे तथा 30 जुलाई को इसका समापन समारोह शिवा बी0एड0 कालेज घुमारवीं में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय करेंगे।     श्री गौरव चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बिजली क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के वृत्त चित्र और हिम उर्जा बिजली बोर्ड़ द्वारा प्रदर्शकियां लगाई जायेंगी तथा

उलूल जुलूल बयान बाजी कर रहे है कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर -- रणधीर शर्मा

  विजयराज उपाध्याय, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,  बिलासपुर:  भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि जो आदमी खुद भ्रष्टाचार में सम्मिलित  हो उसको दूसरा भी भ्रस्टाचारी लगता है उन्होंने प्रदेश के एक मंत्री की तुलना लालू प्रसाद यादव से करने के लिए नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर पर जवाबी हमला किया है।जो कांग्रेस विधायक ने भी स्वीकार कर लिया है कि लालू यादव घोटालों में संलिप्त रहे हैं। वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे थे। जाहिर है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी था। वैसे जो खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हों, उन्हें दूसरे भी अपने जैसे ही नजर आते हैं। जहां तक मंत्री पर लगाए गए आरोपों की बात है तो झूठ बोलने के बजाए विधायक को या तो इसका प्रमाण देना चाहिए या फिर मंत्री से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर अपनी पार्टी में ही अलग-थलग पड़ चुके हैं। वह मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखते रहते हैं, लेकिन उनका नेता प्रतिप

15 दिनों से पीने का पानी नहीं... संदीप सांख्यान

  15 दिन बाद आए गदले पानी से गंभीर बीमारियों को निमंत्रण... संदीप सांख्यान विजयराज उपाध्याय, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,  बिलासपुर: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने आज जल शक्ति विभाग बिलासपुर की कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जल शक्ति विभाग का पीने के पानी की योजनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है, बिलासपुर के बहुत से इलाको में पीने का पानी पिछले 15 दिनों से नहीं है रहा है। जो जलआ भी रहा इतना मटमैला और गंदला है कि उसको पीना तो दूर, कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं और यह गंभीर बीमारियों को भी सीधा-सीधा निमंत्रण है। वर्तमान समय मे जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली सुचारू नहीं है और संदेहास्पद भी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर के क्षेत्र और जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, नौणी के गाँव मानवा, खनसरा, रामपुर तवाड़ी, मंडी- भराड़ी, ग्राम पंचायत सिहड़ा, बंदला, बिनोला में पेज जल की व्यवस्था चरमरा चुकी है। पिछले माह 18 जून से बरसात की शुरुआत हुई थी और बरसात हर वर्ष आती है जो क्यों नहीं जल शक्ति विभाग ऐसी सुचारू योजनाओं को अमलीजामा पहना देत

जिला परिषद सदस्य चुनाव से पहले बैठक में चुनाव की रणनीति बनाएंगे भारत मजदूर किसान संगठन

  महेंद्र सिंह पटेल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, रामपुर: रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत  झाकडी वार्ड में जिला परिषद सदस्य चुनाव की  रणनीति बनाएंगे, भारत मजदूर किसान संगठन मंडल अध्यक्ष एवम लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रिपोर्ट महेन्द्र पटेल !          भारत मजदूर किसान संगठन मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पटेल चुनाव से पहले बैठक प्रदेश अध्यक्क्षा विमल कांता जी की अध्यक्षता में मुख्य रूप से होगी , इस बैठक में भारत मजदूर किसान संगठन मंडल  के सभी कार्यकर्ता व युवक मंडल,महिला मंडल, भी मौजूद रहेंगे, झाकडी वार्ड के सभी किसान , नौजवान युवा, महिलाएं, सभी कार्यकर्ता के साथ विशेष बैठक  होगी ,  भारत मजदूर किसान संगठन के सभी कार्यकर्ता ने इस चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है, यह विधानसभा चुनाव से पहले जिला परिषद सदस्य का चुनाव मे  एक परिणाम देखने को मिलेगा, कि भारत मजदूर किसान संगठन मंडल की ताकत का भी उमीदवार के ध्यान रखते हुए उन उम्मीदवारों को प्रयास करेंगे जो विकास कार्य और जनता के लिए दिन रात मेहनत करते हुए जनता का पूरा सहयोग देगा, ऐसे उम्मीदवार को  झाकडी वार्ड के लिए भारत मजदूर किसान संगठन मंडल जिला परिषद सदस्

वीनस स्कूल की निधि का बेडमिंटन में स्टेट के लिए हुआ चयन

   ब्लॉक निरमंड और समेज का था आपसी मुकाबला!  लोकेन्द्र सिंह वैदिक,                                 लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,                                निथर: बिलासपुर में होगी राज्य स्तरीय प्रयोगिता । "कहते हैं बेटी हैं अनमोल " वीनस स्कूल नित्थर की निधि का चयन राज्य स्तरीय अंडर 19 टॉर्नामेंट के लिए हुआ है । बंजार में खेले गये जिला स्तरीय बेडमिंटन खेल में फाइनल में खेले गये मैच में ब्लॉक  निरमंड की ओर से खेलते हुए, अपनी कला और हुनर दिखाते हुए वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर की निधि ने ब्लॉक के साथ साथ स्कूल का नाम रोशन किया । इसके साथ साथ निरमंड ब्लॉक की  मोना और रीतिका का चयन हुआ है निधि ने इसका श्रेय वीनस स्कूल के शरीरिक शिक्षा के अध्यापक परमार सिंह ठाकुर और साथ ही साथ बंजार मे हुए टूर्नामेंट में बैडमिंटन के कोच देव राज डी पी ई ( देओगी) को दिया हैं । निधि की इस कामयाबी से खुशी का माहौल हैं! विद्यालय के प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर, चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने निधि की कामयाबी पर शुभकामनाएँ दी।

उम्भा काण्ड के बरसी पर आदिवासियों बनाया शहादत दिवस

लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया  म्योरपुर ।स्थानीय ब्लॉक के बभनडीहा गांव में बड़ा देव स्थल के प्रांगण में सभी आदिवासी समाज ने एकजुट होकर सोनभद्र के उम्भा गांव में आदिवासियों के नरसंहार की शहादत दिवस को याद करते हुए बड़ा देव स्थल पर मौन धारण करके शोक व्यक्त किया गया और विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त की तैयारी में चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवशाह उरेती ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज के सर्व सहमति से विश्व आदिवासी दिवस को भव्य तरीके से और विशाल तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित जीएसयू ब्लॉक अध्यक्ष बभनी नीरज मरकाम, एसयू प्रदेश अध्यक्ष जय मंगलम उरेती, सुरेंद्र पोया जानशाह नेताम, महिपत सिंह, रामनारायण उईके, जवाहर मरकाम,राजेश सिंह श्याम, वीरा सिंह मरकाम, राहुल मरकाम समेत काफी लोग उपस्थित रहें।

बिजय कुमार पटेल अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार पाण्डेय बनाए गए महामंत्री प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) के।

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,  बीजपुर/सोनभद्र: 18 जुलाई। सोमवार को अपराह्न बीजपुर के सम्मानित व युवा पत्रकारों की एक बैठक  वरिष्ठ व सम्मानित पत्रकार डी एस त्रिपाठी व रामबली मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न की गई। जिसमें बीजपुर क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोसल मीडिया के कुल 20 पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त किया। तथा समाजसेवी पत्रकार चंद्रमणि शुक्ला के आकस्मिक मौत को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय छति बताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।   अगली कड़ी में प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) के पदाधिकारियों का चयन 2022-23 के लिए किया गया। 21 सदस्यों वाली कमेटी में डी एस त्रिपाठी  व राम बली मिश्रा को सर्वसम्मति से इस कमेटी का संरक्षक बनाया गया। साथ ही साथ युवा पत्रकार विजय कुमार पटेल को कमेटी का अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार पाण्डेय को महामंत्री चयनित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में  विजय कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  मुकेश कुमार अग्रवाल, विशाल गुप्ता  व अशफाक कुरेशी को  उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।  संदीप राय को कोषाध्यक्ष,  जयचं