सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

देव भूमि कुल्लू में कांग्रेसी नेताओं ने गौरव यात्रा के साथ किया चुनावी शंखनाद

  भाजपा सरकार को सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्  प्रधानमंत्री पर कसे कई तंज  करतार कौशल, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, कुल्लू:   पूरे देश में जहां स्वतंत्रता   दिवस की धूम रही ,वहीं दोपहर बाद कुल्लू के रथ मैदान में प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गौरव यात्रा के साथ चुनावी शंखनाद किया इस मौके पर सभी नेताओं ने भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई और देश व् प्रदेश मे बढ़ती महगाई व भ्रष्टाचारी के लिए  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कई तंज कसे । गौर हें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भुंतर से लेकर कुल्लू तक आजादी की गौरव यात्रा निकाली। रथ मैदान कुल्लू पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक विक्रमादित्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद

स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, रेनुकूट:  आज हम भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। इसमें देश के महापुरुषों एवं वीर सपूतों के  त्याग , तपस्या, संघर्ष और समर्पण से मिली देश की आजादी हमारे लिए वरदान स्वरूप है। आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे उमंग,तरंग, उत्साह, जोश खरोश और मनोयोग से  रोटरी बाल  शिक्षा निकेतन के परिसर में मनाया गया। रोटरी बाल  शिक्षा निकेतन स्कूल में रोटरी स्कूल के बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत , भाषण एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही स्कूल परिसर में रोटरीtaekandow एसोसिएशन के बच्चों द्वारा स्वयं सुरक्षा का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिस देखकर सभी लोग दंग रह गए ।साथ ही आपको बताते चलें लगभग दो वर्षों के बाद इस तरह का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब रेणुकूट अध्यक्ष राकेश गुप्ता , इनरव्हील प्रेसिडेंट श्रीमती प्रमिला पोद्दार और पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ प्रेमलता ने अपने मुखार बिंदु से बच्चों में जोश भर देने वाला भाषण दिया और देश भक्ति में सदेव तैयार रहना चाहिए ऐसा संदेश दिया

पंचायत धार गौरा के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 15 अगस्त मनाया गया

महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर।  आज ग्राम पंचायत धार गौरा में 15 अगस्त 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिसमे मुख्य तौर पर प्रधान ग्राम पंचायत धार गौरा अजय राणा के द्वारा ध्वज फहराया गया और प्रधान के द्वारा सभी महिला मंडल से इस शुभ अवसर मैं  अपनी पंचायत को swatch रखने के लिए  सभी से  यह  शप्त  करवाई गई की सभी महिला मंडल हर  महीना मैं 1 दिन अपने गांव के लिए देंगे जिसमे प्रधान उनके साथ उपस्थित रहेंगे और अपनी पंचायत की सभी मिले स्वच्छता अभियान चलाएंगे। जिसमे लगभग पंचायत की 8 महिला मंडल ने भाग लिया और रस्सा कस्सी ,फोल्कडांस,घड़ा फोड़, और  कुर्सी दौड़, एकल गान में भाग लिया और स्कूल के बचो के द्वारा भी परेड  फोल्कडांस और भाषण और अन्य गतिविधियां की गई। जिसमे मुखिया तौर पर स्कूल के मुखिया अध्यापक रत्न गुप्ता पंचायत  के उप प्रधान  प्रकाश जोशी, BDC देश दीप गौतम, पूर्व प्रधान डीडी कश्यप,पूर्व प्रधान सुशीला गुप्ता, पूर्व उप प्रधान विनोद चौहान,  तहसील दार रिटॉयर्ड भगवान दास , और फौज   में रिटायर्ड गोपाल चंद हवलदार, भगत राम आईटीबीपी ,dl गौतम itbp inspector ,aur any भी उपस्थित रह

1500 मेगा0- नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वतन्त्रता-दिवस समारोह का आयोजन

महेन्द्र सिंह पटेल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नाथपा झाकड़ी ।1500 मे.वा. नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त (स्वतंत्रता-दिवस) समारोह का आयोजन स्थानीय खेल मैदान में धूमधाम से मनाया गया । स्वतन्त्रता-दिवस समारोह के मुख्य-अतिथि परियोजना प्रमुख/कार्यपालक निदेशक श्री रवि चन्द्र नेगी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ । समारोह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्कों के जवानों एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा खूबसूरत मार्चपास्ट प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता-संग्राम में शहीद हुए तमाम स्वतंत्रता-सेनानियों को शत-शत नमन कर उनके बलिदान को याद किया और  साथ ही कहा कि आज हमारा  देश हर क्षेत्र में निरन्तर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है । उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को देश के विकास में व्यक्तिगत योगदान देने की आवश्यकता है । उन्होंने विशेषतः निगम के विजन और मिशन को पूरा करने के लिए हाल में ही नियु

बि०वि०मंदिर इण्टर कॉलेज के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज आफ इंडिया, म्योरपुर:  आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर से छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर म्योरपुर चौराहे से लिलासी मोड़ व  हास्पिटल तक तिरंगा यात्रा गई। भारत माता की जय ,वंदे मातरम् नारों के साथ छात्र हाथों में तिरंगा लिए हुए थे  प्रधानाचार्य  दयाशंकर प्रसाद ने छात्रों से देश की अखंडता और एकता बनाऐ रखने की अपील की इस मौके पर महेंद्र नाथ पाठक, श्रवण कुमार, अखिलेश सिंह,प्रेम शंकर मिश्र, विनय सिंह, सन्तोष  दयाल, नम्रता दुबे, रीना सिंह,  बीरेंद्र सिंह, हृदय नारायण  समेत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे/

"किसान हमारे स्वाभिमान" कार्यशाला का समापन,जल,जंगल व जमीन से जुड़ी समस्याओं पर हुआ मंथन

*प्रकृति के प्रति नहीं चेते तो भावी पीढ़ी पानी को तरसेगी:पद्मश्री रावत। पंडित विनय शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार।  जलशक्ति मंत्रालय, नामामि गंगे व राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन के सहयोग से नौला फाऊंडेशन द्वारा चलाए गए राज्यस्तरीय सामुदायिक जागरूकता कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम मेे मुख्य अतिथि के रूप में मैत्री आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मौजूद रहे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने वर्तमान में हो रही ग्लोबल वार्मिंग के चलते पानी के भावी संकट व जल जंगल जमीन को बचाने के प्रयासों पर रोशनी डाली। कल्याण सिंह रावत ने कहा कि आज जिस तरह से जंगल काटे जा रहे है और पहाड़ों मेे हमारे परम्परागत पानी के स्रोत सुख रहे है उससे निकट भविष्य में पानी का बहुत बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि हम समय रहते प्रकृति के प्रति नहीं चेते तो वह दिन भी दूर नहीं जब हमारी भावी पीढ़ी पानी को तरसती नजर आएगी। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि वेदों में जल जीवन के महत्वप

जिला शिमला रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झाकडी वार्ड_ 2 जिला परिषद उप चुनाव का परिणाम घोषित

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 1 कांग्रेस  प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद सदस्य चुनाव में बिमला शर्मा जी को कुछ मतदान 3570 2 भाजपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद चुनाव में कुल मतदान 3098  3 माकपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद सदस्य रूचिका वजीर जी को कुल मतदान 909 नोटा में 68 रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बिमला शर्मा जी ने बचाई अपनी सीट, भाजपा प्रत्याशी सीमा मानटा जी ने पिछले वर्ष से वोट बैंक  ग्राफ बढ़ाया कुछ मतों से दूसरे स्थान पर रहे , माकपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड रुचिका वजीर जी रहे तीसरे स्थान पर झाकडी वार्ड की जनता ने 15 वर्ष से माकपा प्रत्याशी को लगातार जीता कर दिया लेकिन अबकि बार किया जनता ने किया बदलाव, भाजपा की हर 40 से 50 वर्षों से कार्यकर्ता पार्टी में काम करते हुए मंडल में  मान सम्मान नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ता में नाराज हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिमला शर्मा जी के जीत के बाद एक दूसरे को बधाई दी और झाकडी वार्ड गोपालपुर पंचायत के अन्तर्गत जोन कांग्रेस प्रभारी विनोद चौहान जी,  युवा सचिव गौरा से ओम प्रकाश नेगी जी, अन्य कार्यकर्ता