ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय समागम जोधपुर में होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे समापन संबोधन और भूपेंद्र यादव करेंगे उद्घाटन- डॉ०के० लक्ष्मण
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया जोधपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ० के० लक्ष्मण की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 8 से 10 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित की गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के इस राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के 9 सितंबर को होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे, वही 10 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी मौजूद रहेंगे। 8 सितंबर को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और वहां आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। समापन सत्र के बाद अमित शाह जी जोधपुर में एक विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ० के० लक्ष्मण ने बताया कि 2015 में गठन के बाद से ओबीसी मोर्चा ने अपने 7 सालों की विकास यात्रा में बहुत प्रगति की है और आज देश के 818 संगठन जिलों के 12705 मंडलों तक अपनी पहुंच स्थापित किए