सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कलरएसेंस ( Coloressence) वाले नंदा का गोरखधंधा ! चोर, ठग या व्यवसायी?

विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में ठगी का खेल खेल रहे हजारो करोड़ का साम्राज्य स्थापित कर चुके नंदा का खेल आखिर मोदी जी और उनकी अलग अलग जांच एजेंसियों के नजर में नहीं आया ? आखिर क्यों घर मकान और दुकान का पता होने के बावजूद पुलिस उसको पकड़ नहीं पाई। क्योकि मामला बेहद संगीन हैं और मोदी जी और उनकी सरकारों द्वारा सेल कंपनियों के नाम पर चलाये जा रहे कागजी अभियान को ठेंगा दिखाता यह नंदा CIN नंबर गुजरात का प्रयोग करता हैं और किरायेनामे से लेकर फ्रेन्चाइसी एग्रीमेंट तक सब में कलरएसेंस कम्पनी का नाम प्रयोग में लाता हैं। और उड़ा लेता हैं करोड़ रूपये और किराए का भी पैसा।  सबसे बड़ी नुकसान उस साख की जिसको एक व्यापारी ने लगभग दो दशकों में छोटी ही सही पर विश्वास की दुकान सजा कर बनाई थी।   दरअसल पूरा मामला इस कंपनी द्वारा फ्रेन्चाइसी देने के नामा पर एक करोड़ का निवेश और फिर किराए पर दुकान उठाकर किराया और फ्रेन्चाइसी की कमाई का तीन प्रतिशत पारितोषिक सरीखी हिस्सेदारी देने का वायदा कर दो महीने में रफूचक्कर होना और अब पैसे वापसी करने में आनाकानी करने का हैं।  यह पूरा मामला लक

ग्रामीण लोगो ने बड़ी ही धूम धाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  अनिल गुप्ता  सम्भल/कैलादेवी:  सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में सम्राट अशोक की 2323वीं जयंती चाचू नांगल के ग्रामीण लोगो ने बड़ी ही धूमधाम से मनाई। इस समारोह में स्टूडेंट आर्मी के जिला अध्यक्ष संतरपाल सैनी तथा उनके सभी कार्य कर्ता पुरे जोस के साथ लगे हुए थे जिसमे मुख्य अतिथी के रूप मे सम्भल से भाजपा सांसद उमीदवार परमेश्वर लाल सैनी थे लेकीन उनके कार्यक्रम अनेको जगह होने के कारण वह ना आ सके जिस कारण लोगो मे काफ़ी मायूसी देखने को मिली।जिस कारण समारोह भी काफ़ी देर तक बंधित रहा वहीं संतरपाल सैनी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं ध

राम नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना करने के बाद मेले का आनंद उठाते दिखे लोग

  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  अनिल गुप्ता  सम्भल: कैला देवी मंदिर मे हर साल की तरह भी इस वार भी चेत्र नवरात्रि के नौ वे दिन कैला देवी मंदिर पर भक्तो का ताता लगा रहा और काफ़ी बड़ी सख्या मे लोगो ने माता के दर्शन पश्चात राम नवमी पर लगने बाले मेले का भरपूर आनंद लिया ग्रामीण छेत्र मे राम नवमी को लेकर काफ़ी उत्सुकता दिखाई दी और लोग अपने परिवार के साथ मेले का आनंद लेते नजर आए। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार श्री रामचंद्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल के नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या और राजा दशरथ के घर हुआ था। सर्व विदित है कि रावण के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु श्री राम के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया था। इस मौके पर ही चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन सभी लोग रामनवमी का त्योहार मनाते हैं और इस शुभ अवसर पर जगह जगह मंदिरों पर मेले का आयोजन किया जाता है।मंदिरों मे पूजा अर्चना करने आने वाले लोग मेले का भी भरपूर आनंद उठाते हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर

ममता राज में बंगाल में आतंकियों, भ्रष्टाचारियों व महिला विरोधियों को संरक्षण : अनुराग ठाकुर प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया ,  पश्चिम बंगाल : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत विरोधी विदेशी शक्तियों की छाप दिखती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत को न्यूक्लियर पॉवर विहीन करने की बात है। कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है? साथ ही उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार में पश्चिम बंगाल में आतंकियों, उपद्रवियों, भ्रष्टाचारियों, राष्ट्र और महिला विरोधियों को संरक्षण मिलता है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। श्री अनुराग ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार हेतु पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पहुंचे थे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र पर चर्चा की और संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना

अमरनाथ वोहरा की आत्मिक शांति हेतु गणमान्यों ने करी अरदास

  हंसमुख प्रतिभा के धनी रहे अमरनाथ जी  विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  शिमला  कुटलैहड एरिया के प्रसिद्ध समाजसेवी सुदेश वोहरा के पिता वुधान निवासी सवर्गीय  अमरनाथ वोहरा जी का आज पुरे धार्मिक रितीरिवाज संग धर्म शांति की रसम उनके परिवारक सदस्यों ने  पैतृक गांव वुधान में संपन्न की ।इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।वताते चलें कि सवर्गीय अमरनाथ वोहरा जी विगत 2अप्रैल को तडके  अचानक प्रभु चरणों में लीन हो गए ।4सिंतबर 1943को पैदा हुए अमरनाथ जी अपने पिछे धर्मपत्नी सहित तीन वेटों तीन वेटियों को छोड़ गए हैे ।उनकी म्रत्यु पर मुख्यमंत्री ,डिप्टी सीएम ,रानी प्रतिभा सिंह ,कैविनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ,वीरेन्द्र कंवर ,सतपाल रायजादा ,विवेक शरमा विकू , देशराज मौदगिल , देशराज गौतम ,वेद प्रकाश शरमा ,राजीव राणा ,जोगिंदर देव आर्य ,डा अशोक दरोच ,विजय आंगरा ,संजीव नकई ,अरूण डोगरा ,एस डी शरमा ,रजनीश वोहरा सीए ,ओम प्रकाश मैहता ,सहित प्रमुख राजनितिक ,धार्मिक ,समाजसेवी संस्थाओं के आगुओं ने गहरा दुख वयकत पर परमपिता परमात्मा से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की

IFEST एवं सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया का नववर्ष का संयुक्त आयोजन किया गया।

  नरेंद्र सिंह,  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,  मथुरा :   सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया भारतीय उत्सव संघ की ओर से माननीय सांसद श्री एंड्रयू विल्की और माननीय सांसद मेडेलीन ओगिल्वी, होबार्ट नगर परिषद मेयर अन्ना रेनॉल्ड्स रहे, अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा तस्मानिया के अध्यक्ष देवी शर्मा जी ने की। मनोहर राव एवं अनुज वशिष्ठ जी ने आगंतुकों  का स्वागत किया। सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सफल कार्यक्रम के लिए बधाइयां दी

शङ्कराचार्य जी के सान्निध्य में 9 मार्च को आयोजित होगा भारतीय नववर्ष , करेंगे सनातनी पंचांग का लोकार्पण

  गौ संवत्सर पर शंकराचार्य जी देंगे सम्पूर्ण विश्व के सनातनियों को संदेश लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  वाराणसी  :  मंगलवार ; 9 मार्च को चैत्र नवरात्र प्रतिपदा को परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः सूर्योदय 5:41 से भारतीय नववर्ष मनाया जाएगा।गौ संवत्सर पर कल प्रतिवर्ष की भांति सम्पूर्ण विश्व के सनातनधर्मियों को पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज अपना संदेश व शुभाशीष प्रदान करेंगे।इस अवसर पर पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज सनातनी पंचांग का लोकार्पण भी करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि साथ ही प्रतिवर्ष की भांति कल प्रातर्मंगलम् का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा।जिसके अंतर्गत वैदिक विद्यार्थी सुबह सूर्योदय के बाद से करीब एक घण्टे तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।जिसके अनन्तर बटुक वैदिक विद्यार्थी सूर्यार्घ्य से करेगे नववर्ष का भावपूर्ण स्वागत। साथ ही शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में नौ दिन नवरात्र अनुष्ठान होग