सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनजाति गौरव दिवस पर सीएम योगी ने सोनभद्र को दी बड़ी सौगात, किया 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण

  संतोष दयाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सोनभद्र।  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर सेवा कुंज आश्रम के बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ के प्रांगण भव्य "बनवासी समागम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने जनपद सोनभद्र में 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री के स्वागत में गोरखपुर से वनटगियाँ जनजाति की टीम, चित्रकूट से कोल जनजाति की टीम, बहराइच पीलीभीत लखीमपुर से थारू जनजाति की टीम, बुंदेलखंड की टीम व सोनभद्र से खरवार गोड़ घसिया, धाँगर, चेरो, बैगा की टीम ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया।  वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद के लिए गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश में सूची बद्ध 15 जन जातियों में से 13 जनजातियां निवास करती हैं।  उन्होंने कहा कि देश के आज़ादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुण्डा का विशेष योगदान रहा अजादी के आंदोलन में उन्हों

चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र मे कॉंग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन में मौजूद रही अल्का लांबा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली । चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र मे आनेवाले MCD के वार्ड नं 73, 74 और 75 सिविल लाइन, चांदनी चौक और जामा मस्जिद से काँग्रेस के अधिक्रित उम्मीदवार राहुल शर्मा, चरण दास हाण्डा और शाहीन परवीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर चाँदनी चौक से पूर्व विधायक काँग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा जी और काँग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।  इस मौके पर अलका लांबा ने कहा की दिल्ली की जनता अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है। MCD के स्कुलो की हालत खस्ता है। गली मोहैलो मे सड़के टूटी पड़ी है। निगम के कर्मचारी नियमित होने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है, सफाई कर्मचारियो का वेतन बकाया है और उसमे भी भारी अनियमितता है। कूड़ा निस्तारण सिर्फ कागजो मे हो रहा है। भाजपा शासन मे MCD मे कई घोटाले हुए। भाजपा और आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए नूराकुश्ती कर रहे है। दिल्ली सरकार मे सत्तासीन AAP इतने सालों मे जनता से किये वादे निभा नही पायी है लेकिन MCD मे केवल सत्ता हासिल करने के लिए जनता से खोखले वादे कर रही है।  काँग्रेस पूरी ताकत से MCD

देव दीपावली के अवसर पर 11लाख दीपों से जगमगाया संगम तट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  प्रयागराज । देव दीपावली के अवसर पर प्रयागराज संगम तट पर पूरे जिले से विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा 11 लाख दीपों से पूरा संगम तट जगमग कर दिया।  सोमवार को संगम तट पर विभिन्न आकृतियो में स्वास्तिक, ओम, रंगोली और विभिन्न प्रकार के स्वरूप में दिए जलाए गए। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों,  समस्त विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों , बेसिक एवं माध्यमिक के शिक्षको एवं  विभिन्न स्कूल कालेजों के छात्र छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।  इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ लेज़र लाइट शो और विहंगम आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।  पूरे कार्यक्रम को 11 सेक्टरों में बांटा गया था जिसमें प्रत्येक ब्लाक में विभिन्न अधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई थी।  बेसिक शिक्षा विभाग के बीएसए प्रवीण तिवारी और प्रत्येक ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रत्येक सेक्टर में एआरपी और शिक्षको के साथ दीप प्रज्जवलित करवाया।  प्रता

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव प्रचार अभियान जोरों शोरों में चल रहा है भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी पहली बार देवता बसाहरू के दर्शन करने पहुंचे!

  महेंद्र सिंह पटेल की लोकल न्यूज ऑफ इंडिया जिला शिमला रामपुर  विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान जोरों शोरों से चल रहा है! यह पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नन्द लाल 4 बार विधायक बने पर महेनत कर कांग्रेस पार्टी जोर लगा रही हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी भी महेनत कर गांव गांव में जाकर जनता से मिल रहे हैं और रामपुर बुशहर के देव देवता का दर्शन करते हुए आशीर्वाद कर रहे हैं, पिछले कल झाकडी वार्ड में कोटी,कापटी, जणीड, झाकडी ,गसो,सनारसा, शरशापट, रतनपुर,बसाहरा 7 बजे पहुंचे वहीं कौल नेगी ने बसाहरू दत्तात्रेय दत्तमहाराज जी के दर्शन करने पहली बार बसाहरा पहुंचे यह देवता बसाहरू दत्तात्रेय दत्तमहाराज रामपुर बुशहर का शक्ति शाली प्रसिद्ध देवताओं में से माने जाते हैं, कौल नेगी बसाहरू मन्दिर पहली बार पहुंचे देवता बसाहरू का आशीर्वाद प्राप्त हुआ आज से पहले भाजपा पूर्व विधायक पूर्व प्रत्याशी नीजू राम से लेकर अभी तक बसाहरु देवता का मंदिर का गेट बंद रहता था,नीजू राम, बृज लाल, प्रेम सिंह धैक भी भाजपा के पूर्व में उम्मीदवार रहें पर जब बसाहरा आते तो गेट के बाहर से दत्तात्रेय महाराज के दर्शन कर के जात

जिला शिमला रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से बागी हुए विशेशर लाल ने अपना नामांकन वापस लिया!

  महेंद्र सिंह पटेल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  जिला शिमला  रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से रामपुर कांग्रेस को फिर एकजुट करने में सफल हुई प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बागी हुए विशेषर लाल ने वापिस लिया नामांकन।  विशेषर लाल कहा ने प्रदेश अध्यक्क्षा प्रतीभा सिंह के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे और स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी याद किया वीरभद्र सिंह अमर रहे कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नन्द लाल को चौथी बार विधानसभा भेजेंगे, विशेश्वर लाल ने कहा कि जो मुझे कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी देंगे मैं इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत तन-मन धन से कार्य करुंगा और प्रदेश अध्यक्क्षा प्रतीभा सिंह के मार्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में  सरकार बनेंगी !

किसान बागवान नेता प्रेम शर्मा जी बने प्रदेश सचिव कांग्रेस, मनाली सहित बदली दर्जनों सीटों की सियासी गणित

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली । मनाली विधानसभा में कॉंग्रेस  प्रत्याशी बनते ही पूरा काँग्रेस एकजुट होता दिख रहा हैं.  कॉंग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने किसानों बागवानों के चेहरे को हिमाचल कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव पद से नवाज कर कहीं ना कहीं  मनाली कॉंग्रेस प्रत्याशी को मजबूत कर दिया हैं.  मनाली से काँग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गॉड का मुकाबला हाल की भाजपा सरकार में मंत्री रहे गोविंद सिंह ठाकुर से हैं . आजाद उम्मीदवार के रूप मे भाजपा और संघ पृष्ठभूमि के कद्दावर नेता और फोरलेन संघर्ष समिति का नेतृत्वकारी पद निभाने वाले महिंदर सिंह ठाकुर मैदान मे हैं और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के रूप मे अनुराग प्रार्थी.  आजाद उम्मीदवार ने भाजपा की नींद उड़ा रखी हैं और मनाने का दौर जारी हैं.  यह माना जा रहा था कि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की नजर में हाल ही में भाजपा छोड़ काँग्रेस मे आए प्रेम शर्मा का अपने खेमे मे लाना जरूरी था जिनकी वजह से पिछले आम चुनाव में गोविंद सिंह ठाकुर को जीत मिली थी.  यह चुनाव राजा वीरभद्र के बिना लड़ा जा रहा है और यह माना जा रहा हैं कॉंग्रेस ने एक आखिरी उम्मीद भी भाजपाई मंत्री से

रामपुर बुशहर के ज्यूरी में कॉलेज छात्रा की हत्या, सड़क के किनारे मिला शव

महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत  ग्राम पंचायत ज्यूरी कोटला, कुन्नी गांव की एक छात्रा अनीता नेगी का शव सड़क के किनारे मिला ! झाकड़ी थाना के अंतर्गत युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती रामपुर कॉलेज की छात्रा थी, जिसका शव कोटला-कुन्नी सड़क के किनारे बरामद किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता नेगी पुत्री टिक्कम नेगी निवासी गांव कुन्नी रविवार को करीब दस बजे कोटला से घर जा रही थी। इस दौरान युवती अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी, इसी बीच अचानक कॉल कट गई। इससे युवती की मां को अहसास हुआ कि मेरी बेटी के साथ कुछ हुआ है। इसके बाद उन्होंने अनीता के मोबाइल कई बार कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां बेटी को ढूंढने के लिए कोटला की ओर निकली तो घर से कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर युवती के शव को झाड़ियों से ढका मिला। सूचना मिलते ही कुन्नी गांव समेत आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी