देवरिहवा के ग्रामीणों में भाजयुमों नेतृत्व में वितरित किया गया खाद्यान्न
पवन शुक्लेश
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
बभनी। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चपकी के बघमंदवा प्राथमिक विद्यालय के प्राँगण में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय जी के नेतृत्व में भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय जी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय पर आए हुए बृद्धजन, विधवा, विकलांग, असहाय, अति गरीब परिवार के लगभग 50 लोगो मे खाद्यान्न वितरण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से सुधीर पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष भाजयुमों बभनी भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, भाजपा ,भाजयुमों मण्डल बभनी के सोसल मीडिया सेल उमेश कुमार सहित बभनी थाना के एस आईं संजय पाल, धर्मप्रकाश,तथा खाद्यान पाने वाले ग्रामीणों में सुनीता देवी, राजमती, रूदल, सहीत लगभग पच्चास ग्रामीणों के खाद्यान्न पाकर चेहरे खिल उठे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें